Vanvaas Box Office Collection Day 2: ‘वनवास’ के कलेक्शन में दूसरे दिन मामूली उछाल आया है। पहले दिन फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई थी। आइए जानते हैं इसके दूसरे दिन का कलेक्शन।
नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ का आज सिनेमाघरों में दूसरा दिन है। पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीमी शुरुआत की। इस फिल्म का निर्देशन ‘गदर 2’ के निर्देशक अनिल शर्मा ने किया है। नाना पाटेकर के अलावा फिल्म में अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की पहले दिन की कमाई लाखों में सिमटकर रह गई। वहीं, दूसरे दिन इसके कलेक्शन में मामूली सुधार देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कुल कितने का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 5
वनवास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे दिन का कलेक्शन
20 दिसंबर को ‘वनवास’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया, हालांकि, कमाई के मामले में यह कमजोर पड़ी और अपनी ओपनिंग पारी की शुरुआत फिल्म ने महज 60 लाख का कारोबार किया। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में सुधार आया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 88 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, इन आंकड़ों में अभी बदलाव हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 करोड़ रुपये की लागत में बनी है। इसकी कमाई को देखकर लग रहा है कि फिल्म का बजट का पैसा निकाल पाना भी मुश्किल है। Vanvaas Movie Review: ‘बदतमीज’ बेटों और बहुओं से दुखी पिता का नया ‘अवतार’, अनिल शर्मा के सिनेमा का नया उत्कर्ष
नाना पाटेकर की पिछली फिल्मों का कलेक्शन
अनिल शर्मा की ‘वनवास’ से नाना पाटेकर ने बड़े पर्दे पर अपना वनवास खत्म किया है। अभिनेता के तौर पर नाना पाटेकर को आखिरी बार ‘द वैक्सीन वॉर’ और ‘वेलकम बैक’ में देखा गया था। इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें ‘द वैक्सीन वॉर’ ने छह करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, ‘वेलकम बैक’ ने 96.69 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से कलेक्शन किया था।
उत्कर्ष शर्मा की पिछली फिल्मों का कारोबार
बतौर मुख्य अभिनेता उत्कर्ष शर्मा की फिल्म ‘जीनियस’ थी। इस फिल्म ने 4.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ में भी अहम भूमिका अदा की। इस फिल्म ने 525.45 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी।