फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day Movie Dhamaka: वैलेंटाइंस डे पर रिलीज हुईं 30 फिल्में, ये रही पूरी लिस्ट, आपने कितनी देखीं?

Sun, 16 Feb 2025 12:52 PM IST
तनु चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर करीब 30 फिल्में रिलीज हुई हैं। अगर आप भी सिनेमा के दीवाने हैं और कुछ नई कहानियों की तलाश में हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए ही है।
विज्ञापन
1 of 9
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रविवार का दिन बीते हफ्ते की खोज खबर लेने का तो होता ही है, आज से शुरू हुए हफ्ते की तैयारी भी हम सब शुरू ही इसी दिन से करते हैं। आपको अंदाजा है कि बीते दिन बड़े ओटीटी या सिनेमाघरों में कितनी फिल्में या वेब सीरीज रिलीज हुईं। ये इसलिए भी जरूरी कि दफ्तर आते-जाते बस में, मेट्रो में, टैम्पो में या दफ्तर की गाड़ी में आपको देखना क्या क्या है, इसका पता चल सके और, अगर थियेटर जाने का मौका मिले तो वहां भी सेलेक्शन का अधिकार आपके ही हाथ में हो। ज्यादातर लोग केवल कुछ चुनिंदा फिल्मों के बारे में ही जानते हैं। अगर आप भी सिनेमा के दीवाने हैं और कुछ नई कहानियों की तलाश में हैं, तो ये सूची आपके लिए है।

विज्ञापन

2 of 9
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

1. मुख्य थियेटर रिलीज- अंग्रेजी

कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की एक नई सुपरहीरो फिल्म है, जो 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन जूलियस ओना ने किया है। "कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड" में सैम विल्सन के नए कैप्टन अमेरिका के रूप में संघर्ष और चुनौतियों को दर्शाया गया है, जो दर्शकों को एक नई रोमांचक कहानी में ले जाता है।

Captain America Brave New World Review: एमसीयू में भारत बना सुपर पॉवर, कैप्टन अमेरिका को दिखी नई बहादुर दुनिया

विज्ञापन

3 of 9
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

2. मुख्य थियेटर रिलीज- हिंदी

"छावा" एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जो मराठा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास "छावा" का रूपांतरण है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसे दिनेश विजन ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले निर्मित किया है। मुख्य भूमिकाओं में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना शामिल हैं। "छावा" 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है ।

Chhaava Movie Review: औरंगजेब से मिली यातनाओं का सिहरा देने वाला चित्रण, दिल के करीबियों ने भोंका पीठ में खंजर

4 of 9
इल्लू इल्लू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

3. गुजराती सिनेमा
बीते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म "इल्लू इल्लू" एक गुजराती रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रवि सचदेव और पार्थ शुक्ला ने किया है। यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज हो चुकी है। "इल्लू इल्लू" एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जो प्रेम, हास्य और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाती है। वैलेंटाइन डे के अवसर पर रिलीज़ हो रही यह फिल्म दर्शकों के लिए एक विशेष तोहफा साबित होगी।

विज्ञापन

5 of 9
ब्रोमांस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

4. मलयालम सिनेमा
बीते हफ्ते तीन मलयालम फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से "ब्रोमांस" एक मलयालम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अरुण डी जोस ने किया है। फिल्म की कहानी एक भाई के गायब होने पर उसके बड़े भाई की बेतहाशा खोज के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कई हास्यप्रद स्थितियां उत्पन्न होती हैं। दूसरी फिल्म "डेविड" एक दमदार मलयालम एक्शन फिल्म है, जो गोविंद विष्णु के निर्देशन में बनी है। फिल्म में एक रोमांचक कहानी है जो नायक डेविड के इर्द-गिर्द घूमती है। डेविड एक ऐसा शख्स है, जिसकी जिंदगी मुश्किलों से भरी हुई है, लेकिन वह कभी हार नहीं मानता। तीसरी फिल्म "पैनकिली" एक अनोखी कहानी है जो दो बिल्कुल अलग व्यक्तित्व वाले लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन देवा प्रतापन ने किया है।

विज्ञापन

6 of 9
ब्रह्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

5. तेलुगु सिनेमा
वैलेंटाइन्स वीक में तेलुगु की चार फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से "लैला" की चर्चा सबसे ज्यादा है। राम नारायण निर्देशित इस तेलुगु फिल्म में अभिनेता विश्वाक सेन ने दो रोल किए हैं। एक मॉडल बनने का सपना देख रहा है, दूसरा किरदार रहस्यमयी और खतरनाक लैला का। दूसरी फिल्म "इट्स कॉम्प्लिकेटेड रिश्तों की जटिलताओं और मजेदार उतार-चढ़ाव को दर्शाती है। तीसरी फिल्म "ब्रह्म आनंदम का निर्देशन और लेखन आर.वी.एस. निखिल ने किया है। इस फिल्म में कॉमेडी के बादशाह ब्रह्मानंदम की मुख्य भूमिका है। चौथी तेलुगु फिल्म "दिलरुबा”रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन विश्वा करुण ने किया है।

विज्ञापन

7 of 9
अथु वंगिना एथु इलावासम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

6. तमिल सिनेमा

अगर आप भी साउथ सिनेमा के शौकीन हैं और फिर भी आपको नहीं पता कि सिर्फ वैलेंटाइंस डे पर कितनी तमिल फिल्में रिलीज की कतार में थी, तो फिर आपको इसे पढ़ना चाहिए। इन फिल्मों की कुल संख्या है सात। इनमें शामिल हैं, काथिर रावेन एस निर्देशित “कन्नीरा” जो एक रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा है। “टूके लव स्टोरी” रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुसिंथिरन ने किया है। लिजोमोल जोस की फिल्म “कादल एनबातु बोथु उधमाई” ड्रामा फिल्म है, जिसे जयप्रकाश राधाकृष्णन ने लिखा और निर्देशित किया है। इसके अलावा बेरोजगारी पर बनी फिल्म “बडावा” की भी खूब चर्चा रही। पांचवी फिल्म "फायर" एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन जे. सतीश कुमार ने किया है। “अथु वंगिना एथु इलावासम” की कहानी कुछ लोगों द्वारा की गई गलतियों के कारण दूसरों पर पड़ने वाले प्रभावों पर केंद्रित है। वहीं,  "वेट्टू" एक तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रोमांचक कहानी और दमदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।

8 of 9
राजू जेम्स बॉन्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
7. कन्नड़ सिनेमा
और अब बात कन्नड़ सिनेमा की, जहां से निकली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना खुद को हैदराबादी बताने पर बीते हफ्ते खूब ट्रोल हुई हैं। कन्नड़ की वैलेंटाइंस डे पर छह फिल्में रिलीज हुईं। इनमें से “राजू जेम्स बॉन्ड” एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन दीपक मधुवनहल्ली ने किया है। उपग्रह (सैटेलाइट) हैक करके पैरोल पर छूटे अपराधियों को पकड़ने की कहानी पर बनी “जस्टिस” का निर्देशन कार्तिक वेंकटेश ने किया है। 'भुवनम गगनम” एक कन्नड़ पारिवारिक ड्रामा फिल्म है जो अभि और राम की जिंदगी पर केंद्रित है, जो अपनी यात्राओं के दौरान मिलते हैं। “सिडलिंगु 2” सीक्वल फिल्म है। “कुचुकु” एक रहस्यमयी घटना के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके अलावा एक और कन्नड़ फिल्म 'निमित्त मात्र' भी 14 फरवरी को रिलीज हुई। एक खोजी पत्रकार इस कहानी में अपने पिता की विरासत से प्रेरित होकर मंगलुरु में 15 साल पहले हुई एक रहस्यमयी घटना की गहराई तक जाने का फैसला करता है।
विज्ञापन

9 of 9
धूम धाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
8. ओटीटी फिल्में
बीते हफ्ते ओटीटी पर भी नई फिल्मों की भरमार रहीं। अकेले वैलेंटाइंस डे/वीक पर करीब आधा दर्जन नई फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुईं। इनमें हिंदी फिल्म ‘धूम धाम’ नेटफ्लिक्स पर, ‘प्यार टेस्टिंग’ जी5 पर और ‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ हॉटस्टार पर रिलीज हुई। इसके अलावा नेटफ्लिक्ल पर कोरियाई ड्रामा फिल्म "मेलो मूवी", एनिमेटेड फैंटेसी फिल्म "द विचर: सायरन्स ऑफ़ द डीप" और "द मोस्ट ब्यूटीफुल गर्ल इन द वर्ल्ड" भी रिलीज हुई। अमेजन प्राइम वीडियो पर वैलेंटाइंस डे एक दिन पहले फिल्म "माई फॉल्ट: लंदन" रिलीज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें