एलिजाबेथ ओल्सन
- फोटो : इंस्टाग्राम @elizzibetholsen
मार्वल की दुनिया से मिला स्टारडम
मार्वल की दुनिया में एंट्री लेने से पहले एलिजाबेथ ओल्सन कई फिल्में कर चुकी थीं, लेकिन विश्व स्तर पर पहचान उन्हें एमसीयू के बैनर तले ही मिली। वह ‘स्कारलेट विच’ की भूमिका से मशहूर हो गईं। उनका यह किरदार एक सुपरहीरो है, जो जादू से वास्तविकता को बदल देता है। ओल्सन ने साल 2014 में मार्वल की ‘कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर’ से ‘वांडा’ के रूप में अपनी शुरुआत की। हालांकि, इस फिल्म में उन्हें कुछ ज्यादा श्रेय नहीं मिल पाया। हालांकि, ‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’ में उनकी भूमिका और अधिक उभर कर सामने आई।