Love Story Movies: फरवरी का महीना चल रहा है। प्रेम के दीवानों के लिए यह कुछ खास है, वे इसे मोहब्बत का महीना मानकर एक-दूजे पर नेह लुटा देना चाहते हैं। तो मनोरंजन के दीवानों के लिए प्यार की इस थीम पर तमाम फिल्में बनी हैं। देखना चाहेंगे? तो पढ़िए ये रिपोर्ट
फरवरी का महीना! सर्दियों की विदाई और गर्मियों की आमद वाले इस मौसम को गुलाबी मौसम कहा जाता है। इसी में पड़ता है वैलेंटाइन वीक। सात दिनों में प्रेम दीवाने प्यार को जी लेने को उतावले रहते हैं। अब जब कथित मोहब्बत वाला महीना चल ही रहा है तो क्यों न सिनेमा की दुनिया की कुछ बढ़िया लव स्टोरी फिल्मों का भी जिक्र किया जाए। अगर आप देखना चाहें तो लिस्ट हाजिर है...
विज्ञापन
2 of 11
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : सोशल मीडिया
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995)
बॉलीवुड की लव स्टोरी फिल्मों का जिक्र हो और 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला? हिंदी सिनेमा के रोमांस किंग और काजोल की जोड़ी वाली यह फिल्म ब्लॉकस्टर साबित हुई। 90 के दशक की इस फिल्म को आज भी दर्शक उतनी ही दिलचस्पी से देखते हैं।
विज्ञापन
3 of 11
हम दिल दे चुके सनम
- फोटो : सोशल मीडिया
'हम दिल दे चुके सनम' (1999)
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी इस फिल्म में नजर आई। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सेट, कहानी और स्टारकास्ट से लेकर म्यूजिक तक, सबकुछ नंबर वन रहा। सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी को पसंद करने वाले दर्शकों को लिए तो यह एक धरोहर सरीखी है। फिल्म में दोनों के बीच रोमांस देखने को मिला।
4 of 11
मोहब्बतें
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहब्बतें (2000)
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टाइटल की तरह ही इसमें प्यार वाले इमोशंस हैं। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय अहम रोल में हैं। इनके अलावा उदय चोपड़ा, जुगल हंसराज, जिमी शेरगिल, शमिता शेट्टी, किम शर्मा और प्रीति झिंगियानी जैसे सितारे हैं। दो पीढ़ियों के वैचारिक अंतर को भी फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।
विज्ञापन
5 of 11
देवदास
- फोटो : सोशल मीडिया
देवदास (2002)
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म शरतचंद्र चटोपाध्याय के उपन्यास 'देवदास' पर आधारित है। इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं। इसमें देव और पारो की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इससे पहले 1936 मे 'देवदास' बन चुकी है। 1936 की फिल्म कुंदनलाल सहगल द्वारा अभिनीत थी, जबकी 1955 मे रिलीज हुई 'देवदास' मे दिलीप कुमार ने लीड रोल किया था।
विज्ञापन
6 of 11
वीर जारा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीर जारा (2004)
यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं। दो अलग-अलग मुल्कों के लोगों के बीच प्यार करने वालों की स्थिति को मार्मिक तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में भारतीय पायलट वीर (शाहरुख खान) को पाकिस्तानी लड़की जारा (प्रीति जिंटा) से मोहब्बत हो जाती है। वीर को जब पाकिस्तानी जेल में बंदी बनाया जाता है, तो जारा उसे मृत मान लेती है और भारत आकर उसके गांव के लोगों की सेवा करती है। 22 साल बाद सामया सिद्दीकी (रानी मुखर्जी) वीर का केस लड़ती है। जारा को सच्चाई पता चलती है।
विज्ञापन
7 of 11
'जब वी मेट' का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
जब वी मेट (2007)
शाहिद कपूर और करीना कपूर अभिनीत और इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का जवाब नहीं। यह ऐसी फिल्म है, जिसके दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अक्सर इम्तियाज अली से सीक्वल बनाने की गुजारिश करते हैं। करीना कपूर ने चुलबुली गीत का किरदार अदा किया है। फिल्म के गाने भी धमाल हैं। फिल्म की कहानी आदित्य (शाहिद कपूर) और गीत (करीना कपूर) की है। एक बिजनेसमैन का बेटा आदित्य बेवजह ट्रेन में चढ़ जाता है और खुदकुशी करना चाहता है। ट्रेन में उसकी मुलाकात जिंदादिल गीत से होती है। आदित्य को जिंदगी के प्रति नया नजरिया मिलता है।
8 of 11
रॉकस्टार
- फोटो : सोशल मीडिया
रॉकस्टार (2011)
रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी, अदिति राव हैदरी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म भी इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने रचा। इस रोमांटिक फिल्म ने फैंस को खूब दीवाना बनाया। बीते वर्ष इसे एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी प्यार और संगीत की है। कहानी उस बात को आधार देती है कि दिल में दर्द हो तो कला और खूबसूरत होकर उभरती है। कुछ ऐसा ही है कॉलेज स्टूडेंट जनार्दन (रणबीर कपूर) के साथ।
9 of 11
रासलीला राम-लीला
- फोटो : सोशल मीडिया
राम-लीला (2013)
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण अहम रोल में हैं। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों को खूब पसंद आया। अलग-अलग कबीलों के खास घरानों के रहने वाले राम (रणवीर सिंह) और लीला (दीपिका पादुकोण) एक-दूजे के प्यार में पड़ जाते हैं। दोनों के कबीलों के लोग एक-दूसरे के जान के दुश्मन हैं तो इन दोनों का प्यार परवान चढ़ जाता है। फिल्म की कहानी दिलचस्प है।
10 of 11
द लंच बॉक्स
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
लंचबॉक्स (2013)
रितेश बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिवंगत एक्टर इरफान खान लीड रोल में हैं। उनके साथ निम्रत कौर और नवाजुद्दीन जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म में मुंबई के डब्बावाला (लंच बॉक्स सेवा) की गलती के चलते एक युवा महिला और रिटायरमेंट की दहलीज पर खड़े एक शख्स के बीच पनपी खूबसूरत लव स्टोरी को दिखाया गया है।
लैला मजनू (2018)
इस फिल्म के नाम से ही जाहिर है कि यह लव स्टोरी फिल्म है। तृप्ति डिमरी और सुमित कौल, अविनाश तिवारी अभिनीत इस फिल्म को बीते वर्ष फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। फिल्म का निर्देशन साजिद अली ने किया है। फिल्म की कहानी कश्मीर में रहने वाली एक लड़की लैला (तृप्ति डिमरी) की है। उसकी जिंदगी में कैस भट्ट (अविनाश तिवारी) की एंट्री होती है, जो बड़े बाप का बिगड़ा हुआ बेटा है। दोनों करीब आते हैं और फिर दोनों में प्यार हो जाता है, लेकिन जमाने को ये मोहब्बत मंजूर नहीं है, दोनों मिलते हैं बिछड़ते हैं और फिर कुछ ऐसा होता है कि वो लैला के प्यार में मजनूं बन जाता है।