फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Usha Nadkarni: 79 साल की हो चुकी एक्ट्रेस को इसलिए लगता है डर, बयां किया अपना दर्द

Tue, 03 Jun 2025 03:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Usha Nadkarni Shares Sad Moment: 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से मशहूर अभिनेत्री उषा नाडकर्णी अब 79 साल की हो चुकी हैं। वह अपने घर में अकेली रहती हैं। ऐसे में उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
उषा नाडकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
'पवित्र रिश्ता' टीवी सीरियल में सविता देशमुख का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री उषा नाडकर्णी इन दिनों मुश्किल में हैं। हाल ही में 'पवित्र रिश्ता' शो को 16 साल हुए। ऐसे मौके पर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने घर पर एक पार्टी रखी। इस पार्टी में उषा नाडकर्णी भी शामिल हुई। यहां उन्होंने सीरियल से जुड़े अनुभव शेयर किया। इसके साथ ही अपना दर्द भी बयां किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उषा नाडकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
उषा ने बयां किया अपना दर्द
उषा नाडकर्णी के घर में कोई नहीं है। वह अपने घर में अकेले रहती हैं। ऐसे में उन्होंने कहा 'मैं अकेली रहती हूं ना, डर लगता है मैं गिरूंगी, किसी को मालूम भी नहीं पड़ेगा। मेरे भाई का पिछले साल 30 जून को निधन हो गया था। मुझे जब किसी चीज की जरूरत या परेशानी होती थी, वो तुरंत मेरे पास दौड़कर आता था। लेकिन अब मैं किसे बताउंगी अपनी चिंता के बारे में?'
विज्ञापन

3 of 5
उषा नाडकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से था अदाकारी का शौक
13 सितंबर 1946 को जन्मी उषा नाडकर्णी को बचपन से ही अभिनय का शौक था। वह अक्सर सार्वजनिक गणेश उत्सवों के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेती थीं। हालांकि, उनकी मां ने उनके अभिनय में करियर बनाने का विरोध किया। उन्होंने नौ साल तक बीएमसी में काम किया और फिर 25 साल तक बैंकर रहीं। इसके बाद अभिनय की दुनिया में आईं।

यह खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: जब कमल हासन ने की थी शाहरुख की तारीफ, इस फिल्म के लिए खान ने नहीं लिए थे एक भी रुपये

4 of 5
उषा नाडकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों और सीरियल में किया काम
उन्होंने 'मुसाफिर', 'हफ्ता बंद', 'तू चोर मैं सिपाही', 'भूतनाथ रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम किया। वह 'रिश्ते', 'थोड़ी सी जमीं थोड़ा सा आसमां', 'रिश्तों का मेला' और 'कैसे मुझे तुम मिल गए' जैसे टीवी सीरियल में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उषा नाडकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
उषा नाडकर्णी की निजी जिंदगी
साल 1970 में उषा नाडकर्णी की रविंद्र नाडकर्णी से शादी हुई थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका। दोनों अलग हो गए। दोनों का एक बेटा है। उषा काम करती थीं। इसलिए उनके बेटे का ख्याल पहले उनकी मां ने रखा बाद में उनके भाई और भाभी ने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें