निर्देशक बॉबी कोली के निर्देशन में बनी नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डाकू महाराज' ने आज 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म का निर्देशन बॉबी कोली ने किया है। फिल्म 'डाकू महाराज' में बॉबी देओल खलनायक बने दिखे हैं। उनके अलावा उर्वशी रौतेला, चांदनी चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है। वहीं, बॉबी कोली ने फिल्म का निर्देशन करने के साथ इसका लेखन भी किया है। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बॉबी कोली की तारीफों के पुल बांधे हैं।