फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: 'टीवी में होता है अपमान, मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा', उर्फी का छलका दर्द, सुनाई आपबीती

Mon, 03 Jun 2024 09:45 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम-@urf7i
अपने अतरंगी फैशन सेंस अपनी बेबाक पर्सनालिटी के लिए मशहूर उर्फी जावेद ने एक बार फिर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उर्फी ने बताया है कि टीवी शो के सेट पर एक्टर्स के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने खुलासा किया कि कैसे अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक शो के दौरान उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, क्योंकि शो के ईपी ने उनकी शिफ्ट का समय बदलने से इनकार कर दिया था। आइए जानते हैं उर्फी ने और क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम-@urf7i
हाल ही में एक इंटरव्यू में जब पूछा गया कि टेलीविजन कलाकार बॉलीवुड में आने के बाद खुद को टेलीविजन से जोड़ने से क्यों मना कर देते हैं, जबकि टेलीविजन ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। इस पर उर्फी ने कहा कि यह टेलीविजन नहीं है, जो अभिनेता को पहचान देता है बल्कि यह उनकी कड़ी मेहनत है। अभिनेत्री ने आगे बताया कि कैसे एक टेलीविजन सेट पर वह बीमार पड़ गई और आखिरकार उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम-@urf7i
अभिनेत्री ने कहा, ''ऐसा नहीं है टीवी ही सब कुछ देता है, यह एक अभिनेता की कड़ी मेहनत भी है। टीवी में काम करना आसान नहीं है, इसमें बहुत अपमान भी शामिल है। कुछ प्रोडक्शन हाउस आपके साथ बहुत बुरा व्यवहार करते हैं। मैं टीवी का महिमामंडन नहीं करना चाहती, टीवी ने ही सब कुछ दिया है, लेकिन कोई भगवान थोड़ी है टीवी।"

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी ने आगे कहा, "मैं टीवी में रहकर काफी रोई हूं। मैं टेलीविजन में नई थी और एक शो कर रही थी, मुझे यह भी याद नहीं है कि वह शो क्या था और मैं बहुत बीमार थी। ईपी मुझे हर रोज सुबह 7.30 की शिफ्ट देता था और मैं अनुरोध करती रहती थी, उससे कहती रहती थी कि मुझे सुबह 10.30 की शिफ्ट दे हालांकि, उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे दिए गए समय पर आना होगा, नहीं तो वे मुझे शो से बाहर निकाल देंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम-@urf7i
अभिनेत्री मे अपना अनुभव साझा करते हुए आगे बताया कि चूंकि मैं नई थी, इसलिए मैं बहुत डर गई। मैं 7.30 बजे सेट पर पहुंच जाता और वे 3.30 बजे मेरा सीन शुरू कर देते, मैं सचमुच बहुत बीमार थी। अंत में, मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।''

Coolie: रजनीकांत की ‘कुली’ की शूटिंग इस दिन से होगी शुरू, टीजर पहले ही मचा चुका है तहलका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें