फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Teaser: 'रोंगटे खड़े कर रहा का फिल्म का डायलॉग', 'सिकंदर' का टीजर देख फैंस बोले- स्वैग में लौटे भाईजान

Sat, 28 Dec 2024 07:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar Teaser: 'सिकंदर' के टीजर में सलमान खान को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया गया है, जिसमें एक बार फिर उनका स्वैग देखने को मिला। टीजर पर प्रशंसकों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी साझा की हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
सिकंदर टीजर - फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर आज रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। प्रशंसकों ने सुपरस्टार के अंदाज, शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की तारीफ की। टीजर में सलमान खान को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया गया है, जिसमें एक बार फिर उनका स्वैग देखने को मिला। टीजर पर प्रशंसकों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी साझा की हैं। चलिए जानते हैं कि यूजर्स के बीच टीजर क्या धमाल मचा रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
सिकंदर टीजर - फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
फैंस की प्रतिक्रियाएं
टीजर पर प्रतिक्रिया साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'क्या बात है यार। यह एक दमदार टीजर है, जो हमें इस ईद पर आने वाली झलक दिखाता है। ओजी वापस आकर अपना हक छीन लेगा। एआर मुरुगादॉस सर, इस ईद पर धमाका करें।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई सिकंदर टीजर जोरदार थप्पड़ है और सलमान खान हमेशा की तरह शानदार लग रहे हैं।' तीसरे प्रशंसक ने फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया।  
विज्ञापन

3 of 5
सिकंदर टीजर - फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
रोंगटे खड़े कर रहा फिल्म का डायलॉग
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'पूरी तरह से शानदार और रोंगटे खड़े कर देने वाला। संतोष नारायण बीजीएम कमाल का है और एआर मुरुगादॉस की प्रस्तुति वाकई कमाल की है। सलमान खान हमेशा अच्छे होते हैं।' एक यूट्यूब यूजर ने लिखा, 'सुना है बहुत लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है', यह डायलॉग रोंगटे खड़े कर रहा है। भाईजान अपने स्वैग वाले अवतार में वापस आ गए हैं।  

4 of 5
सिकंदर टीजर - फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
1000 करोड़ी बनेगी 'सिकंदर'
सोशल मीडिया पर यूजर्स 'सिकंदर' के टीजर को खूब प्यार दे रहे हैं। वे इसकी छोटी से छोटी झलकियों की तारीफ कर रहे हैं। फैंस को सलमान खान की एंट्री, बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने के साथ-साथ दमदार डायलॉग भी खूब पसंद आया है। अब उनका कहना है कि वे फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। वहीं, कई यूजर्स ने तो यह भी कहा कि 'सिकंदर' 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में खलनायक की भूमिका बाहुबली फेम अभिनेता सत्यराज ने निभाई है। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है। यह फिल्म 2025 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें