फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Web Series: रोमांटिक कहानी से लेकर कोर्ट रूम ड्रामा तक, इन पॉपुलर वेब सीरीज के नए सीजन का एलान; देखें लिस्ट

Fri, 30 May 2025 04:47 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Web Series New Season: आज के समय में वेब सीरीज की दीवानगी दर्शकों में सिर चढ़कर बोल रही है। अब पॉपुलर सीरीज के निर्माताओं ने सीरीज के नए सीजन का भी एलान कर दिया है। आइए जानते हैं उन वेब सीरीज के नाम। 

विज्ञापन
1 of 5
वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई पॉपुलर वेब सीरीज का नया सीजन रिलीज होने को तैयार है, जिसकी घोषणा हो चुकी है। इन सीरीज का फैंस को भी बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस लिस्ट में कई चर्चित नाम शामिल हैं, जिनमें रोमांटिक सीरीज से लेकर कोर्ट रूम ड्रामा तक की कहानियों पर आधारित वेब सीरीज हैं। आइए जानते हैं उन सीरीज के बारे में।

विज्ञापन

2 of 5
ब्लैक वारंट का ट्रेलर हुआ जारी - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लैक वारंट- दूसरा सीजन
जहान कपूर एक बार फिर जेलर के किरदार में वापस आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने शो के नए सीजन का एलान कर दिया है, जो जल्द आने वाला है। पहले सीजन की बात करें तो इसकी कहानी तिहाड़ जेल के जेलर रहे सुनील गुप्ता की किताब ‘ब्लैक वारंट: कन्फेशन्स ऑफ ए तिहाड़ जेलर’ पर आधारित थी। अब यह देखना होगा कि इसके दूसरे सीजन की कहानी क्या होती है।

विज्ञापन

3 of 5
द रॉयल्स - फोटो : इंस्टाग्राम- @bhumipednekar

द रॉयल्स- दूसरा सीजन
ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर अभिनीत 'द रॉयल्स' वेब सीरीज के दूसरे सीजन का एलान हो गया है। इसका नया सीजन नेटफ्लिक्स पर आएगा। इसी महीने 09 मई को इस सीरीज का पहला सीजन रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: नवजोत सिंह सिद्धू ने शाहरुख को दी थी बड़ी चेतावनी, बोले- ‘लोग आपको नाश्ते में खा जाएंगे…’

4 of 5
मामला लीगल है - फोटो : इंस्टाग्राम

मामला लीगल है- दूसरा सीजन
रवि किशन अभिनीत वेब सीरीज 'मामला लीगल है' का पहला सीजन 2024 में रिलीज हुआ था, जो एक कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज थी। इसमें अभिनेता कोर्ट में चुनाव जीतकर अध्यक्ष बनना चाहते हैं। नेटफ्लिक्स ने इसके दूसरे सीजन का भी एलान कर दिया है, जो जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिसमैच्ड सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

मिसमैच्ड- चौथा सीजन
'मिसमैच्ड' के चौथे सीजन का एलान नेटफ्लिक्स पर हो गया है, जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। कॉलेज लाइफ की कहानियों पर आधारित इस सीरीज का पहला पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था। अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं। प्राजक्ता कोहली इसमें मुख्य भूमिका में है। उनके अलावा इसमें रोहित सराफ, मुस्कान जाफरी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें