फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ulajh BO Collection Day 12: रेंगते हुए 10 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही 'उलझ', 12वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

Tue, 13 Aug 2024 11:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उलझ फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @gulshandevaiah78
अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 12 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हुई है। हर गुजरते दिनों के साथ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन गिरता जा रहा है और रोज 'उलझ' दर्शकों के लिए तरस रही है। वहीं, अब 12वें दिन के भी आंकड़ें सामने आ चुके हैं। चलिए एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'उलझ' ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 1.75  करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन भी फिल्म ने उछाल के साथ दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन उसके बाद फिल्म की हालात बॉक्स ऑफिस पर लगातार बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन

3 of 5
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
मंडे टेस्ट में 'उलझ' बुरी तरह से फेल हुई। चौथे दिन ही फिल्म की कमाई करोड़ से सीधा लाखों में सिमट के रह गई। चौथे और पांचवें दिन फिल्म ने 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं छठे दिन गिरावट देखने को मिली और इसने 55 लाख रुपये कमाई। वहीं, सांतवें दिन इसकी कमाई 45 लाख रुपये में ही सिमट गई। ऐसे में फिल्म का एक सप्ताह का कलेक्शन कुल 7.2 करोड़ रुपये हुआ था।

4 of 5
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
'उलझ' की हालत आठवें दिन और खराब हो गई। इसने आठवें दिन सिर्फ 35 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने नौवें दिन 58 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं रविवार को फिल्म की सारी उम्मीदें टूट गईं और इसने 10वें दिन 6 लाख रुपये का कलेक्शन किया था और 11वें दिन फिल्म ने मामूली उछाल के साथ 13 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज फिर फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने 12वें दिन 11 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
वहीं बात करें फिल्म के कुल कलेक्शन की तो अब तक 'उलझ' 8.94 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 10 करोड़ रुपये के आंकड़ें तक पहुंचने से पहले ही यह दम तोड़ चुकी है। 'उलझ' एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें जान्हवी कपूर के साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता, आदिल हुसैन समेत कई कलाकारों ने काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें