फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twinkle Khanna: एक्ट्रेस नहीं इस पेशे में जाना चाहती थीं ट्विंकल खन्ना, बोलीं- माता-पिता से नहीं कर सकती तुलना

Mon, 26 May 2025 04:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Twinkle Khanna Interview: ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। वह अपने माता पिता की तरह शोहरत भी नहीं चाहती थीं।
विज्ञापन
1 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @twinklerkhanna
बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। अभिनेत्री होने के साथ वह बेस्टसेलिंग लेखिका और स्तंभकार हैं। दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड परिवार से होने के बावजूद अलग करियर बनाना चाहती थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @twinklerkhanna
अकाउंटेंट बनना चाहती थीं ट्विंकल
लेहरेन के साथ बातचीत में एक बार ट्विंकल खन्ना ने कहा 'मैंने तब अभिनेत्री बनने के बारे में सोचा भी नहीं था। मैं एक अकाउंटेंट बनना चाहती थी। मैं बचपन से ही अभिनेताओं के बीच पली-बढ़ी हूं, इसलिए मैं कभी भी मशूहर होने की तरफ नहीं गई। मुझे बस लगा कि शोहरत मेरे पास आ रही है।' 
विज्ञापन

3 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @twinklerkhanna
मेरे साथ अभिनय करने से डरते थे लोग
माता-पिता के स्टारडम ने इंडस्ट्री में ट्विंकल खन्ना के शुरुआती दिनों को कैसे प्रभावित किया, इस बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा 'इसने मुझे इस तरह से सहारा दिया कि बहुत से लोग मेरे साथ अभिनय करने से पहले दो बार सोचते थे। मुझे अपना पहला ब्रेक आसानी से मिल गया, लेकिन उसके बाद आपको हर किसी की तरह अपने दम पर काम हासिल करना होता है।' 
यह खबर भी पढ़ेंViral Video: बॉलीवुड में काम करने पर अजय देवगन से बोले जैकी चैन, आप फाइट करो मैं डांस करूंगा

4 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @twinklerkhanna
मां-बाप से नहीं की जा सकती तुलना
ट्विंकल ने अपने माता-पिता से तुलना किए जाने पर कहा 'मेरी तुलना मेरे माता पिता से नहीं की जा सकती। इसके लिए बहुत लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। आप ऐसे करियर की बात कर रहे हैं जो 10-20 साल तक चला, मैंने तो अभी शुरुआत की है। क्या आप किसी अभिनेता से पूछेंगे कि इंडस्ट्री में 5 साल रहने के बाद क्या वह अमिताभ बच्चन से मुकाबला कर सकता है?'
जब उनसे पूछा गया कि सुपरस्टार की बेटी कहलाने पर उन्हें कैसा महसूस होता है, तो उन्होंने कहा 'मुझे उनके काम पर बहुत गर्व है, मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति अक्षय कुमार के साथ ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @twinklerkhanna
अभिनय में मजा आने लगा
ट्विंकल ने बताया कि समय के साथ उन्हें अभिनय में मजा आने लगा। 'मुझे लगा कि चलो देखते हैं कि मुझे इसमें (अभिनय में) मजा आता है या नहीं। लगभग दो साल बाद, मुझे वास्तव में वह पसंद आने लगा जो मैं कर रही थी, इसलिए मैंने इसे जारी रखा। अगर मैं एक्ट्रेस नहीं बन पाती, तो मैं एक फिजियोथेरेपिस्ट होती। मैंने कभी इसका अध्ययन नहीं किया। मुझे इसमें बहुत रुचि है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें