छोटे पर्दे पर दिखाए जाने वाले ज्यादातर शोज फैमिली बेस्ड होते हैं। अब एक परिवार की कहानी में एक विलेन जरूर होता है। पिछले कई साल से टीवी सीरियल्स में विलेन का सारा जिम्मा एक्ट्रेस के ऊपर होता है। कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने विलेन की भूमिका निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। सीरियल्स बंद हो गए, लेकिन इनके किरदार अमर हो गए। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने नेगेटिव भूमिका अदा कर के टीवी पर राज किया था।