टीवी जगत के कलाकार भी बॉलीवुड के कलाकारों से कम सुर्खियां नहीं बटोरते हैं। छोटे पर्दे के कलाकार अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अपने शरीर को फिट रखने के लिए यह सितारे कई तरह के वर्क आउट का भी पालन करते हैं। ऐसे में जिम में एक्सरसाइज के दौरान कई बार इन सितारों की हड्डी पसली भी टूट जाती है। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने वर्क आउट के दौरान अपने हाथ-पैर तुड़वा लिए थे।