फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Stars: फीस के मामले में बॉलीवुड सितारों पर भारी पड़े टीवी के ये कलाकार, एक एपिसोड के लिए वसूलते हैं मोटी रकम

Sun, 20 Oct 2024 01:23 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीवी सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
छोटे पर्दे के सितारों के फिल्मी कलाकारों की तरह लाखों में चाहने वाले होते हैं। बॉलीवुड सितारों की तरह इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी होती है। अपने पसंदीदा सितारे का शो देखना दर्शक कभी नहीं भूलते हैं। टीवी कलाकार भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। इसके लिए ये सितारे दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे में ये सितारे एक एपिसोड के लिए मेकर्स से भारी भरकम फीस भी वसूलते हैं। आज इस लेख में उन सितारों की बात करेंगे, जो एक एपिसोड के लिए अच्छी खासी रकम वसूलते हैं। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
दिलीप जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलीप जोशी
हाल ही में खबर आई थी कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी एक एपिसोड के लिए लाखों रुपये की फीस लेते हैं, जिसकी रकम एक से लाख रुपये से डेढ़ लाख रुपये बताई जाती है। शो के कई कलाकार भी खुलासा कर चुके हैं कि सबसे ज्यादा फीस दिलीप को ही मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : इंस्टाग्राम
जेनिफर विंगेट
इस लिस्ट में अगला पहला नाम जेनिफर विंगेट का आता है। अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। फैंस को जेनिफर की तस्वीरें बेहद पसंद आती हैं। जेनिफर विंगेट का नाम टीवी की सबसे मंहगी अभिनेत्रियों में शुमार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट करीब 1.5 करोड़ रुपये एक एपिसोड के लिए चार्ज करती हैं।

4 of 7
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
रूपाली गांगुली
अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली के लाखों चाहने वाले हैं। इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है। रूपाली गांगुली को अनुपमा से घर-घर में खूब पहचान मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री एक एपिसोड के लिए करीब 1.5 लाख से 3 लाख रुपये तक लेती है।
विज्ञापन

5 of 7
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरव खन्ना
'अनुपमा' के अभिनेता गौरव खन्ना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सीरीयल अनुपमा में गौरव खन्ना अनुज कपाड़िया का किरदार निभा रहे हैं। एक एपिसोड के लिए वह लाखों रुपये चार्ज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता एक एपिसोड के करीब 1.5 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। सीरीयल ये है मोहब्बतें और बनू मैं तेरी दुल्हन में अभिनेत्री के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। दिव्यांका अपने हर शो के लिए लाखों में चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक एपिसोड के लिए दिव्यांका त्रिपाठी करीब एक लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम
तेजस्वी प्रकाश
अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश टीवी का जाना-माना नाम हैं। बिग बॉस और नागिन जैसे शोज के बाद तेजस्वी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। तेजस्वी टीवी की सबसे महंगे सितारों में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री एक एपिसोड के लिए करीब। छह लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें