टीवी सीरियल की मशहूर अदाकारा शिवांगी जोशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों ही खबरें सामने आई थीं कि अदाकारा शिवांगी अपने हिट टीवी सीरियल बालिका वधू 2 के को-स्टार रणदीप राय को डेट कर रही हैं। अभिनेत्री के अफेयर की खबरों ने सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएट किया और फैंस के बीच इस खबर को लेकर बेचैनी बढ़ गई। अब अभिनेत्री शिवांगी ने डेटिंग की खबरों के बीच अपनी ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।