फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने अपने डांस मूव्स से जमाया माहौल, रैंप वॉक करते बेहद डैशिंग दिखे एक्टर

Sun, 18 Dec 2022 11:49 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
विक्की कौशल - फोटो : social media
एक्टर विक्की कौशल आजकल अपनी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। विक्की सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस संग अपनी तस्वीरें साझा करते हैं। उनके डांसिंग स्किल्स को कई बार देखा जा चुका है। हाल ही में, विक्की कौशल रैंप वॉक के दौरान अपने डांस मूव्स से सभी को हैरान करते नजर आए। हालिया फिल्म में दर्शक उनके डांसिंग स्किल्स देख चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
विक्की कौशल - फोटो : social media
हाल ही में, विक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी अच्छे डांस मूव्स दिखाते नजर आ आए। दरअसल, विक्की फेमस फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के लेटेस्ट एथनिक कलेक्शन के लिए रैंप में थिरकते नजर आए। इवेंट में विक्की ने मजेदार तरीके से रैंप वॉक किया। उनके डांस मूव्स कमाल के थे। दर्शकों को उनका डांस बेहद पसंद आया। एक्टर ने अपने डांस से पूरे माहौल को मजेदार बना दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। 

यह भी पढ़ें- Pathaan Controversy: बिकिनी विवाद के बीच सामने आया बेशर्म रंग का भोजपुरी वर्जन, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

https://www.instagram.com/reel/CmR4uf7oqiG/?utm_source=ig_web_copy_link
विज्ञापन

3 of 4
विक्की कौशल - फोटो : social media
इस इवेंट में विक्की ने अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को हैरान कर दिया। विक्की ने बेज कलर की शेरवानी पहनी थी, जिस पर मिरर वर्क का डिजाइन किया गया था। उन्होंने अपने लुक के साथ मैचिंग बूट्स वियर किया था। एथनिक अंदाज में विक्की हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे। वह कुणाल रावल के लिए शो स्टॉपर बने थे और उन्होंने न केवल अपने लुक, बल्कि अपने डांस से दर्शकों और फैंस को दीवाना बना दिया।

यह भी पढ़ें- Box Office Report: एवेंजर्स का गेम 'एंड' नहीं कर पाई अवतार 2, जानें किन-किन फिल्मों को दे चुकी मात
विज्ञापन

4 of 4
विक्की कौशल कटरीना कैफ - फोटो : social media
बीते महीने विक्की अपनी शादी की सालगिरह में भी झूमते हुए नजर आ रहे थे। उनकी पत्नी कटरीना कैफ ने उनके डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उन्हें बेहद अलग अंदाज में डांस करते हुए देखा गया था। फैंस ने भी उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया था और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनके इस अंदाज की खूब तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें