फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devoleena Bhattacharjee: बच्चे हिंदू होंगे या मुसलमान? सवाल पर भड़क गईं देवोलीना, बोलीं- आप होते कौन हैं...

Sun, 18 Dec 2022 01:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
देवोलीना और शाहनवाज - फोटो : social media
टीवी की टॉप एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी 'गोपी बहू' के किरदार से सबके दिलों में छा चुकी हैं। हाल ही में देवोलीना ने अपनी सीक्रेट वेडिंग से सबको चौंका दिया। 14 दिसंबर को देवोलीना ने जिम ट्रेनर शाहनवाज से शादी रचाकर नई जिंदगी का आगाज किया। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके देवोलीना ने फैंस को अपनी सीक्रेट वेडिंग की जानकारी दी और अपने पति से भी फैंस को मिलवाया। अब अलग धर्म होने की वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, जिस पर देवोलीना ने करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
देवोलीना और शाहनवाज - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, देवोलीना पिछले दो साल से जिम ट्रेनर शाहनवाज को डेट कर रही थीं। काफी समय तक रिलेशनशिप निभाने के बाद देवोलीना ने शाहनवाज संग सीक्रेट शादी रचाकर सभी को हैरान कर दिया। देवोलीना की शादी से सभी हैरान तो हैं, लेकिन शाहनवाज के मुस्लिम होने पर कई लोग एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने देवोलीना का मजाक उड़ाते हुए उनसे पूछा था कि उनका बेबी हिंदू होगा या मुसलमान? यूजर ने तो अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन देवोलीना ने हेटर को मुंहतोड़ जवाब दिया।

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan: इंफेक्शन की वजह से सिर्फ दाल-चावल खाकर काम कर रहे शाहरुख खान, फैंस बोले- आप मजबूत हो ‘पठान’
विज्ञापन

3 of 4
देवोलीना और शाहनवाज - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस ने इस भद्दे कमेंट के जवाब में लिखा,' मेरे बच्चे हिंदू होंगे या मुसलमान आपको इससे क्या? अगर आपको इतनी चिंता हो रही है तो बहुत सारे अनाथ आश्रम हैं, जाइए एडॉप्ट कीजिए और अपने हिसाब से धर्म और नाम चुनिए। मेरा पति, मेरा बच्चा, मेरा धर्म, मेरे नियम, आप यह सब तय करने वाले होते कौन हैं?'

यह भी पढ़ें- Cirkus: ‘गोलमाल’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से होगा ‘सर्कस’ का क्रॉस ओवर, इस मजेदार किरदार में नजर आएंगे अजय देवगन
विज्ञापन

4 of 4
देवोलीना और शाहनवाज - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री देवोलीना की बात करें तो वह अपनी शादी से काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी शादी के फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा था कि अगर चिराग लेकर भी ढूंढती तो उन्हें ऐसा पति नहीं मिलता। देवोलीना और शाहनवाज की वेडिंग के फोटोज सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस को फैंस और सेलेब्स ने ढेर सारा प्यार और बधाइयां भी दीं, लेकिन कुछ लोग इंटर रिलिजन शादी करने पर कपल को ट्रोल कर रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें