फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actors: अचानक गायब हुए टीवी के ये लीड एक्टर्स, अब कैसे दिखते और क्या करते हैं?

Mon, 26 May 2025 03:45 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

TV Actors Then And Now: टीवी के वो लोकप्रिय चेहरे जो एक समय पर अपने किरदारों से घर-घर में पहचाने जाने थे। उन्हें उनके असली नाम से नहीं बल्कि रील के किरदारों के नाम से ही जाना जाता था। हालांकि वक्त के साथ-साथ अब उनके लुक्स में भी काफी फर्क आ गया है। 
 
विज्ञापन
1 of 11
टीवी एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने 90 के दशक में कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया। कुछ शोज तो इतने हिट हुए कि सालों-साल टीवी पर राज करते रहे। इन हिट शोज के मुख्य किरदारों को भी गजब की पॉपुलेरिटी मिली, जिसके बाद वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। आज आपके ये चहेते सेलेब्स कहां हैं और क्या कर रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं।  
विज्ञापन

2 of 11
जूही परमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @juhiparmar
जूही परमार 
स्टार प्लस के सीरियल 'कुमकुम प्यारा सा बंधन' में कुमकुम की भूमिका निभाकर जूही परमार घर-घर में छा गई थीं। दर्शक जूही की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे। इतने सालों में जूही काफी बदल चुकी हैं। जूही बीच-बीच में कोई ना कोई शो में नजर आ जाती हैं। इसके अलावा वो बेटी समायरा की सिंगल मदर के तौर पर परवरिश कर रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 11
श्रुती सेठ - फोटो : इंस्टाग्राम- @shru2kill
श्रुति सेठ
शो 'शरारत' में जिया के किरदार में छा जाने वालीं श्रुति सेठ कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि असली पहचान उन्हें 'शरारत' में उल्टे-पुल्टे जादू करने वाली परी के तौर पर ही मिली। श्रुति आज अभिनेत्री होने के साथ-साथ माइंड कोच भी हैं और मेंटल हेल्थ पर लोगों को ट्रेन करती हैं। इसके अलावा वो अपने पति और बेटे के साथ पारिवारिक जीवन में भी खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। 

 

4 of 11
अनीता हसनंदानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @anitahassanandani
अनीता हसनंदानी
एकता कपूर के शो 'काव्यांजलि' से एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। उससे पहले वो सोहेल खान, तुषार कपूर के साथ फिल्मों में बतौर लीड हीरोइन काम कर चुतकी थीं लेकिन उन्हें भी छोटे पर्दे पर कामयाबी का स्वाद चखने को मिला। अनीता का लुक भी अब काफी बदल चुका है। उन्होंने अभी हाल ही में कलर्स का 'सुमन इंदौरी' नाम का एक शो किया है।  

 
विज्ञापन

5 of 11
राहुल आजम - फोटो : इंस्टाग्राम- @officialrahilazam
राहिल आजम
90 के दशक में घर-घर में 'हातिम' के नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर राहिल का लुक भी काफी बदल चुका है। राहिल वर्तमान में टीवी शो 'अनुपमा' में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता काफी एक्टिव रहते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 11
प्राची देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम- @prachidesai
प्राची देसाई
टीवी शो 'कसम से' में बानी के किरदार में प्राची देसाई को भी खूब लोकप्रियता मिली थी, लेकिन उसके बाद 'रॉक ऑन', 'एक विलेन' जैसी फिल्मों में नजर आने के बाद वो अचानक लाइमलाइट से गायब ही हो गईं। प्राची ने पिछले साल आई फिल्म 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' में इंस्पेक्टर संजना की भूमिका निभाई थी, जिसमें वो एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ दिखी थीं। 

 
विज्ञापन

7 of 11
मौली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम- @mouliganguly
मौली गांगुली
'कहीं किसी रोज' सीरियल में शाइना का किरदार आपको याद होगा। मौली गांगुली ने सालों पहले उस किरदार से घर-घर में पहचान बनाई थी। लेकिन उसके बाद उन्हें भी किसी और सीरियल से कोई खास पहचान नहीं मिली। हालांकि मौली आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं और बीच-बीच में छोटे पर्दे पर नजर आ ही जाती हैं।

 

8 of 11
मजहर सईद - फोटो : इंस्टाग्राम- @mazher.sayed
मजहर सईद
'कहीं किसी रोज' शो में मौली के देवर बने एक्टर मजहर सईद ही रियल लाइफ में उनके पति हैं। अनीश के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता वर्तमान में क्राइम पेट्रोल में इंस्पेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं।

 

9 of 11
निवेदिता भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम- @niveditabhattacharya.official
निवेदिता भट्टाचार्य
एक्ट्रेस निवेदिता भट्टाचार्य भी एक समय पर टीवी का लोकप्रिय चेहरा हुआ करती थीं। वो कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। क्या आप जानते हैं वो बॉलीवुड एक्टर के के मेनन की पत्नी हैं। निवेदिता एक्टिंग की दुनिया में आज भी सक्रिय हैं। 2021 में, उनकी फिल्म 'शादिस्तान' रिलीज हुई थी, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई।

 

10 of 11
आमना शरीफ - फोटो : इंस्टाग्राम- @aamnasharifofficial
आमना शरीफ
एकता कपूर के शो 'कहीं तो होगा' में कशिश के किरदार में आमना को खूब प्यार मिला था। इसके बाद भी आमना कई शोज और फिल्मों में नजर आईं। आमना अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सक्रिय हैं, खास तौर पर इंस्टाग्राम पर। वो अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं और उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
 
विज्ञापन

11 of 11
रतन राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम- @ratanraajputh
रतन राजपूत
'अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजो' शो से पहचान बना चुकीं रतन राजपूत भी आज सुर्खियों से नदारद हैं। रतन अपना खुद का यूट्यूब चैनल चलाती है। उनके लुक्स में भी जमीन-आसमान का अंतर आ गया है। कुछ समय पहले रतन ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि वो अच्छे रोल ऑफर ना होने की वजह से एक्टिंग से दूर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें