फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने इस बात के लिए की ऐश्वर्या की तारीफ, यूजर्स बोले- यह इनकी सबसे अच्छी आदत है

Mon, 26 May 2025 02:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Praises Aishwarya Rai: आलिया भट्ट ने एक वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय की तारीफ की है। इस पर यूजर्स ने आलिया भट्ट की तारीफ की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। आलिया भट्ट एक्रू ऑफ-शोल्डर बस्टियर गाउन पहन कर उतरीं। उनके लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस समारोह के समापन पर आलिया ने क्रिस्टल से कढ़ाई की गई साड़ी पहनी। आलिया भट्ट का कान में डेब्यू काफी अच्छा रहा। कह सकते हैं कि अगले कान फिल्म फेस्टिवल तक उनका लुक लोगों को याद रहेगा। इन सबके बीच आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय की तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल हुआ आलिया का वीडियो
फ्रेंच रिवेरा के एक वायरल वीडियो में आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कान में ऐश्वर्या राय बच्चन की मौजूदगी के बारे में भी बात की।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : एक्स-@Filmfare
आलिया ने ऐश्वर्या की तारीफ की
ब्रूट के साथ बातचीत में आलिया भट्ट ने कहा 'मुझे लगता है कि इस समय हर कोई अपने फोन पर है। हर कोई रेड कार्पेट लुक्स को देख रहा है। ब्यूटी लुक्स को देख रहा है। मैं, ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके शानदार अंदाज में कार्पेट पर चलते हुए और इस वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देखकर बड़ी हुई हूं। यह हमेशा से ही एक बहुत बड़ी प्रेरणा रही है। इसलिए यहां होना वाकई बहुत अच्छा लगता है, जैसे किसी पल को देखकर मैं चौंक जाऊं। यह वाकई बहुत प्यारा है।' 
यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: कान के रेड कार्पेट पर आलिया ने ‘आपदा’ को बनाया अवसर, वायरल वीडियो देख जमकर तारीफ कर रहे फैंस

4 of 5
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस कर रहे आलिया की तारीफ
इस वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद कई फैन ने आलिया की तारीफ की है। एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया 'मैंने उनके बारे में एक बात नोटिस की है कि वह हमेशा दूसरी अभिनेत्रियों को श्रेय देती हैं और उनका नाम लेती हैं। भले ही यह केवल कैमरे के लिए हो, फिर भी यह तारीफ के काबिल है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'आलिया के बारे में एक बात, वह हमेशा दूसरी एक्ट्रेस के बारे में अच्छी बातें करती हैं और उनका नाम लेती हैं, मुझे उनकी यह बात बहुत पसंद है!'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट के काम की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी। वह जल्द ही फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आने वाली हैं। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी वो बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें