फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: धीमी चाल चल रही बैड न्यूज, कल्कि 2898 एडी-इंडियन 2 ने की इतनी कमाई, जानें सरफिरा का हाल

Wed, 24 Jul 2024 10:48 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में आई विक्की कौशल की बैड न्यूज ने शानदार ओपनिंग के बाद वीकेंड पर भी जबर्दस्त कमाई। मगर कमाई के मामले में अब ये फिल्म भी पटरी से उतरती हुई दिख रही है। फिल्म की कमाई बेहद ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि 2898 एडी, बैड न्यूज, इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
इन दिनों सिनेमाघर कई बड़े सितारों की फिल्मों से गुलजार हैं। मगर प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी की रिलीज के बाद जितनी फिल्में रिलीज हुई हैं, वे सब बेपटरी होती दिख रही हैं। हाल ही में आई विक्की कौशल की बैड न्यूज ने शानदार ओपनिंग के बाद वीकेंड पर भी जबर्दस्त कमाई। मगर कमाई के मामले में अब ये फिल्म भी पटरी से उतरती हुई दिख रही है। फिल्म की कमाई बेहद ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसके अलावा इंडियन 2 भी एक ही रफ्तार से आगे बढ़ रही है। सरफिरा और किल का भी कमाई के मामले में बुरा हाल रहा है। चलिए जानते हैं, मंगलवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बैड न्यूज फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
बैड न्यूज
आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की बैड न्यूज को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसके बाद भी फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शानदार ओपनिंग और वीकेंड पर जबर्दस्त कमाई के बाद ये फिल्म अब धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। बैड न्यूज ने पांचवे दिन 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म ने अब तक 36.85 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। 

Kiara Advani War 2: ‘वॉर 2’ की शूटिंग में शामिल होने पहुंची कियारा का वीडियो लीक, किरदार का खुलासा होना बाकी
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
इंडियन 2
कमल हासन की इंडियन 2 एक ही रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म की कहानी दर्शकों को अपनी ओर लुभाने में असफल रही है। एक ओर जहां कमल हासन की कल्कि 2898 एडी शानदार कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर ये फिल्म अब तक 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई है। इंडियन 2 ने 12वें दिन 1.11 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 78.06 करोड़ रुपये हो गई है।

4 of 5
सरफिरा और किल - फोटो : इंस्टाग्राम
सरफिरा और किल
इंडियन 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर आई अक्षय कुमार की सरफिरा का भी बुरा हाल है। इस फिल्म की सारी उम्मीदें भी अब खत्म होती नजर आ रही हैं। सरफिरा ने मंगलवार को यानी कि 12वें दिन 35 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही अब तक फिल्म ने कुल 21.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी की किल भी बेपटरी हो गई है। निखिल नागेश भट के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म बेहद ही धीमी चाल चल रही है। 19वें दिन किल ने 40 लाख रुपये की कमाई के साथ अब तक 20.90 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
कल्कि 2898 एडी
फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से अच्छी कमाई कर रही है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे सितारों से सजी फिल्म कल्कि 2898 एडी को अब भी खूब दर्शक मिल रहे हैं। 27वें दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब तक 620.35 करोड़ रुपये हो गई है। 

Bigg Boss OTT 3: अदनान-सना के बेघर होने के बाद घर के नए कैप्टन बन रणवीर शौरी, यूजर्स बोले- अब होगा घमासान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें