फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tu Yaa Main Collection: वीकएंड का फायदा नहीं उठा सकी 'तू या मैं', जानें तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sun, 15 Feb 2026 08:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 3: 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही है। आईए जानते हैं इस फिल्म ने 'ओ रोमियो' के आगे कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
तू या मैं - फोटो : अमर उजाला
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की अदाकारी वाली फिल्म 'तू या मैं' वैलेंनटाइन डे से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इसकी रिलीज का तीसरा दिन है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। इसके तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आने लगा है। आइए जानते हैं रविवार को इसने कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तू या मैं - फोटो : इंस्टाग्राम@
'तू या मैं' का तीसरे दिन का कलेक्शन
फिल्म 'तू या मैं' ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 51 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वैलेंटाइन डे यानी कल इसने 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख रुपये से खाता खोला था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.56 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
तू या मैं-ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों को तरसी 'तू या मैं'
जिस दिन सिनेमाघरों में 'तू या मैं' रिलीज हुई थी। उसी दिन फिल्म 'ओ रोमियो' भी रिलीज हुई थी। जहां 'तू या मैं' सिनेमाघरों में दर्शकों को तरस रही है, वहीं 'ओ रोमियो' अच्छा कलेक्शन कर रही है। आज खबर लिखे जाने तक 'ओ रोमियो' ने 6.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कहा जा सकता है कि 'ओ रोमियो' के कलेक्शन का 'तू या मैं' पर असर पड़ा है।

O Romeo Review: ‘उस्तरा’ को ‘रोमियो’ बनाने में थोड़ा चूके विशाल भारद्वाज; शाहिद पर भारी पड़े अविनाश और नाना
 

4 of 5
तू या मैं ट्रेलर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम-@shanayakapoor02
इस फिल्म का है रीमेक
'तू या मैं' बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी है। इसके लेखक अभिषेक बेंडेकर हैं। इसके निर्माता आनंद एल राय, विनोद भानुशाली, हिमांशु शर्मा और कमलेश भानुशाली हैं। इसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर के अलावा मोना सिंह, पारुल गुलाटी और सिद्धार्थ ने अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थाई फिल्म 'द पूल' का हिंदी रीमेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'तू या मैं' फिल्म रिव्यू - फोटो : X
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी रोमांटिक है। हालांकि जब एक जोड़ा मुसीबत में फंस जाता है तो उनका मकसद सिर्फ जिंदा रहना होता है। इसमें दिखाया गया है कि अवनी शाह (शनाया कपूर) सोशल मीडिया स्टार हैं, वहीं मारुति कदम (आदर्श गौरव) स्ट्रगलिंग रैपर है। दोनों की मुलाकात एक म्यूजिक इवेंट में होती है। दोनों में प्यार होता है। उनका रिश्ता अवनी के परिवार के लिए मुसीबत बनता है। ऐसे में दोनों करियर को बचाने के लिए गोवा जाते हैं। यहां वह एक स्वीमिंग पूल में फंस जाते हैं, जहां एक मगरमच्छ होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें