फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी को दृश्य फिल्माने में जब हुई कठिनाई, राजकुमार राव ने फॉर्मूला देकर की मदद

Sun, 27 Oct 2024 12:48 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में अपने सह-कलाकार राजकुमार राव के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह जब वह कोई सीन करते हुए घबरा जाती थीं, तो अभिनेता कोई  फॉर्मूला देकर उनकी मदद करते थे।
 
विज्ञापन
1 of 4
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
हाल ही में तृप्ति डिमरी को फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा गया। अभिनेत्री ने इस फिल्म को लेकर एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि वह कई बार सेट पर घबरा जाती थीं, जिसकी वजह से वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती थीं। अभिनेत्री ने साझा किया कि उनके सह-कलाकार राजकुमार राव ने उन्हें कुछ फॉर्मूले बताए, जिसके चलते वह सहजता के साथ शूट कर सकीं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
फॉर्मूला देकर आत्मविश्वास बढ़ाते थे अभिनेता
एक साक्षात्कार में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में राजकुमार राव के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया। फिल्मफेयर के साथ बातचीत में तृप्ति ने याद किया वह "डर और घबराहट" महसूस करती थीं, जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित होता था। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि राजकुमार राव उन्हें  फॉर्मूले देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाते थे।
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने मंच से लहराया तिरंगा, तालियों से गूंजा ‘दिल-लुमिनाती’ कार्यक्रम

 
विज्ञापन

3 of 4
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजकुमार राव को दिया क्रेडिट
अभिनेत्री ने कहा, "वह कभी-कभी मुझे कुछ फॉर्मूला देते थे कि तुम इसे इस तरह क्यों नहीं आजमाती? ताकि मेरा प्रदर्शन अच्छा लगे और दृश्य पूरी तरह से काम करे। इसलिए, मुझे लगता है कि ऐसे सह-कलाकारों का होना वास्तव में महत्वपूर्ण है।” राजकुमार के बारे में बात करते हुए, तृप्ति ने साझा किया कि उनके साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा। तृप्ति ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें उनसे बहुत कुछ सीखना है। ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ सेट का उदाहरण देते हुए, अभिनेत्री ने साझा किया कि राजकुमार वहां मौजूद रहते थे, भले ही उनके पास शूट करने के लिए कोई दृश्य न हो। 

 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव ने 90 के दशक के ऑन-स्क्रीन विवाहित जोड़े की भूमिका निभाई है। फिल्म में विजय राज, मल्लिका शेरावत, अर्चना पूरन सिंह और टीकू तलसानिया भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है।
Dineshlal Yadav Nirahua: 'माई' के लिए निरहुआ को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, दर्शकों से साझा की खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें