तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
अपनी हालिया भूमिकाओं पर क्या बोली तृप्ति?
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने फोर्ब्स इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में ‘एनिमल’ और ‘बैड न्यूज’ में अपनी भूमिकाओं को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें इन किरदारों का चुनाव कर के कोई भी पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं ऐसी व्यक्ति हूं जो सौ प्रतिशत देना चाहती हूं। अगर मुझे कोई किरदार या कहानी दिलचस्प लगती है तो मैं अपना सब कुछ देना चाहती हूं। यही मैंने सीखा है। अगर यह काम करता है, तो यह काम करता है, और अगर नहीं, तो नहीं। हम हमेशा सभी को पसंद नहीं आएंगे। कुछ लोग आपको पसंद करेंगे और कुछ ऐसे होंगे जो नहीं करेंगे। आप उसे दिमाग में नहीं रख सकते। आपको अपने दिल की सुननी होगी और वही करना होगा जो आपको सही लगे। आप पीछे मुड़कर देख सकते हैं और सोच सकते हैं कि यह एक गलती थी, लेकिन उस पल में, आप सच बोल रहे थे।”