आज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी है। कनिका कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। इसके अलावा एंटरटेनमेंट जगत की कई खबरें भी चर्चा में रहीं। आइए डालते हैं एक नजर।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
धर्मेंद्र-बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
90वीं जन्मतिथि पर धर्मेंद्र को किया गया याद
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आज 90वीं जन्मतिथि है। वे दिन भर चर्चा में रहे। पत्नी हेमा मालिनी और बच्चों सनी-बॉबी और एशा देओल समेत कई सेलेब्स ने उन्हें याद किया। इस मौके पर धर्मेंद्र के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा। उन्होंने अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कनिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कनिका कपूर आज फिर से चर्चा में हैं। कनिका अपने किसी गाने की वजह से नहीं बल्कि उनके साथ कॉन्सर्ट में हुए हादसे की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कनिका का एक वीडियो कॉन्सर्ट के दौरान का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स उनके साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'धुरंधर' का जलवा
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में 117 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म का जलवा देश ही नहीं विदेशों में जारी है। वर्ल्डवाइड इसने 160.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।
खिताब जीतने के बाद चर्चा में गौरव खन्ना
'बिग बॉस 19' का खिताब जीतने के बाद गौरव खन्ना दिनभर चर्च में रहे। ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ उन्होंने 50 लाख रुपये भी जीते। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा 'मैं बस यही कहना चाहूंगा कि आखिर में जीत हमेशा सच्चाई और अच्छाई की ही होती है। हिंदुस्तान की जनता दिल से फैसला करती है।'
एक्टर दिलीप पुराने विवाद के चलते चर्चा में रहे
केरल में करीब आठ साल से चल रहे सबसे चर्चित केस फाइल का चैप्टर सोमवार को बंद हो गया। अदालत ने मलयालम फिल्म स्टार दिलीप को 2017 के हाई-प्रोफाइल अभिनेत्री अपहरण और हमले के मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया। इस बीच अभिनेता ने इस मामले पर बात करते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है।