फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉक्सिक कलेक्शन: पहले वीकएंड पर कितनी हुई 'टॉक्सिक' की कमाई? 'इरुमुडी' ने दिखाया दम; 'हनुमान अंश' भी चमकी

Sun, 30 Aug 2026 07:55 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Toxic Box Office Collection: वीकएंड पर 'टॉक्सिक' की कमाई घटी है। वहीं 'इरुमुडी', 'हनुमान अंश' और 'आवारापन 2' के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। जानिए शनिवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
 
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन के बाद वीकएंड पर लगभग सभी फिल्मों की कमाई बढ़ी है। हालांकि 'टॉक्सिक' की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म 'इरुमुडी' ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'हनुमान अंश' ने शनिवार को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है। वहीं 'आवारापन 2' के कलेक्शन में मामूली उछाल आया है।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X
'टॉक्सिक' की चौथे दिन की कमाई
यश की अदाकारी वाली फिल्म 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं। इसे गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है।
  • ओपनिंग डे पर इसने जबरदस्त 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
  • दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 36.40 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीसरे यानी रक्षाबंधन के दिन इसने 26.60 करोड़ रुपये कमाए।
  • चौथे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 24.50 करोड़ रुपये हुआ है।
  • इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 190.45 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
टॉक्सिक - फोटो : एक्स
'टॉक्सिक' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'टॉक्सिक' अभी भारत में अच्छी कमाई कर रही है। दुनियाभर में भी इस फिल्म का जलवा बरकरार है। भारत में 'टॉक्सिक' ने ग्रॉस  227.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं चौथे दिन ओवरसीज इसने 27.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 254.75 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 6
इरुमुडी - फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड पर चमकी ‘इरुमुडी’
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने शुरुआत से ही अच्छा कलेक्शन किया है। दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद आ रही है। 
  • आठवें दिन इस फिल्म ने 10.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • नौवें दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने 12.30 करोड़ रुपये की कमाई की है।
  • इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 114.55 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' की बढ़ी कमाई
फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को रिलीज हुई थी। 23 दिन गुजर जाने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। 22वें दिन इसने 6.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 23वें दिन इसकी कमाई 9.25 करोड़ रुपये हुई है। यह इस फिल्म की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.38 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : X
'आवारापन 2' का कलेक्शन
तीसरे शनिवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म का कलेक्शन बढ़ा है। पहले हफ्ते में 'आवारापन 2' ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे शुक्रवार को इसने 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे शनिवार को इसने 1.125 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 146.70 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें