फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन 2026: तैमूर-इनाया से लेकर यश-रूही तक, मासूमियत से भरा है बॉलीवुड के इन सेलेब किड्स का रक्षाबंधन

Fri, 28 Aug 2026 11:00 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Raksha Bandhan Bollywood Special: फिल्मी दुनिया में कई ऐसे भाई-बहन हैं जिनका रक्षाबंधन के इस त्योहार के खास नाता है। कोई अपने भाई को पहली बार राखी बांधेगा, तो कोई हर साल की तरह इस साल भी अपने भाई से रक्षा का वचन लेगा।
विज्ञापन
1 of 7
सेलिब्रिटी किड्स का रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजला
आज रक्षाबंधन का त्योहार है जो भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस त्योहार को धूम-धाम से मनाते हैं। इस साल बॉलीवुड के कई सिब्लिंग्स और ट्वविन्स राखी पर धमाल मचाएंगे। इस खबर में जानिए ऐसे ही सेलिब्रिटी किड्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
जेह-तैमूर-इनाया - फोटो : सोशल मीडिया

जेह-तैमूर-इनाया 
सैफ अली खान और करीना कपूर के दोनों बेटे तौमूर और जेह का बहन इनाया से खास रिश्ता है। सोहा और कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी हर साल तौमूर और जेह को राखी बांधती आई हैं। तीनों भाई बहन जब भी मिलकर यह प्यारा पर्व मनाते हैं तो फैंस को एक क्यूट तस्वीर मिल जाती है।

विज्ञापन

3 of 7
वामिका-अकाय - फोटो : X

वामिका और अकाय
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा  के बेटी वामिका और बेटे अकाय के लिए भी यह त्योहार काफी खास है। हालांकि, कपल अपने बच्चों की तस्वीरें ज्यादातर साझा नहीं करते, फिर भी फैंस को इनकी पोस्ट का इंतजार रहता है।

4 of 7
मीशा कपूर, जेन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मीशा और जेन
अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा कपूर के दो बच्चे हैं। मीशा और जेन कपूर के लिए भी यह त्योहार बहुत महत्व रखता है। कपल की बेटी मीशा, बेटा जेन से दो साल बड़ी हैं। जहां मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 में हुआ था, वहीं जेन 5 सितंबर 2018 में जन्मे थे। मीशा हाल ही में दस साल की हुई हैं और जेन एक हफ्ते बाद 8 साल के हो जाएंगे।

विज्ञापन

5 of 7
क्लिन कारा- शिवराम- अनवीरा - फोटो : Instagram @ramcharan

क्लिन कारा- शिवराम- अनवीरा
एक्टर राम चरण और उपासना कामिनेनी तीन बच्चों के माता-पिता हैं। पहली बेटी क्लिन कारा और दूसरे हाल ही में हुए जुड़वा बच्चे शिवराम (बेटा) और अनवीरा देवी (बेटी) है। यह क्लिन के लिए अपने छोटे भाई-बहनों के साथ पहला रक्षा बंधन होगा।

विज्ञापन

6 of 7
यश, रूही - फोटो : सोशल मीडिया

यश और रूही 
फिल्ममेकर करण जौहर को दो बच्चे हैं। बेटा यश और बेटी रूही। इन दोनों का परवरिश करण सिंगल पैरेंट के रुप में करते हैं। यश और रूही का भी रिश्ता आपस में काफी मजबूत है। बर्थ डे हो या  कोई त्योहार हो दोनों साथ में ही मनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायु और वेदा सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

वायु और वेदा
इशिता दत्ता और वात्सल सेठ दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। पहला बेटा वायु जिसका जन्म 2023 में हुआ था। दूसरी बेटी वेदा जिसका जन्म 2025 में हुआ। यह भाई बहनों की जोड़ी भी रक्षा बंधन के इस त्योहार पर धमाल करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें