भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने किरदार से फैंस का दिल जीता है। आइए जानते हैं, वे कौन सी अभिनेत्रियां हैं, जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट में शामिल हैं। आम्रपाली दुबे,अंजना सिंह अर्चना प्रजापति, इनु श्रीस...
भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक जबरदस्त फिल्में बनाई जा रही हैं। इन दिनों भोजपुरी फिल्मों का भी क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस बदलाव को देखते हुए कई एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने किरदार से फैंस का दिल जीता है। आइए जानते हैं, वे कौन सी अभिनेत्रियां हैं, जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट में शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक मोनालिसा इतनी फेमस एक्ट्रेस हैं, जिनकों किसी पहचान की जरूरत नहीं है। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में लगभग 125 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं, अभिनेत्री मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करके इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
3 of 11
अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह
भोजपुरी सिनेमा की टॉप और फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग के लिए तो फेमस हैं ही, लेकिन फैंस पर उनकी आवाज का जादू भी सिर चढ़कर बोलता है। अक्षरा कई लाइव परफॉर्मेंस भी करती हैं, जिसमें हजारों की तादाद में उन्हें देखने-सुनने के लिए फैंस की भीड़ जमा होती है। ऐक्टिंग करने के साथ-साथ वह बहुत अच्छा गाना भी गाती हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में अपने काम की शुरुआत साल 2010 से की थी। अक्षरा की पहली भोजपुरी फिल्म 'सत्यमेव जयते' है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह और रवि किशन लीड रोल में थे।
4 of 11
अंजना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अंजना सिंह
भोजपुरी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस अंजना की पहली भोजपुरी फिल्म 'एक और फौलाद' है। इस फिल्म में अंजना सिंह और रवि किशन लीड रोल में थे। अभिनेत्री अंजना ने अपने फिल्मी किरदार से भोजपुरी सिनेमा में बहुत कम समय में एक बड़ी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
5 of 11
अर्चना प्रजापति
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना प्रजापति
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर कलाकार अर्चना प्रजापति अपनी चंचल अदाओं के लिए जानी जाती हैं। अर्चना ने भोजपुरी फिल्म 'घात' में बेहतरीन अभिनय किया है। अर्चना ने अपने करिअर की शुरुआत 2017 में की थी, इनकी पहली डेब्यू फिल्म 'जिद्दी' है। इस फिल्म में अर्चना एक्टर पवन सिंह के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं, अभिनेत्री अर्चना ने शुभम तिवारी और रानी चटर्जी के साथ भोजपुरी फिल्म ’इलाहाबाद से इस्लामाबाद’ में भी बहुत अच्छा किरदार निभाया है।
विज्ञापन
6 of 11
इनु श्री
- फोटो : सोशल मीडिया
इनु श्री
इनु श्री की पहली डेब्यू भोजपुरी फिल्म 'खिलाड़ी' थी, जिसमें इनु श्री और खेसारी लाल यादव लीड रोल में थे। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत इनु ने 2016 से की थी। इनु श्री अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन
हर्षिका पूनच्चा
7 of 11
हर्षिका पूनच्चा
- फोटो : सोशल मीडिया
हर्षिका पूनच्चा
हर्षिका पूनच्चा मुख्य रूप से साउथ फिल्मों में काम करती हैं। हाल ही में हर्षिका भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में नजर आई थीं। अभिनेत्री हर्षिका ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी कम समय में पहचान बना ली हैं।
8 of 11
ईशा गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशा गुप्ता
भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री ईशा गुप्ता बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बिदेशों मे भी काफी प्रसिद्ध हो रही हैं। भोजपुरी गाने भारत के अलावा दूसरे देशों में भी काफी पसंद किए जा रहें हैं। वहीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग और डांस स्किल से फैंस को दीवाना बना दिया है।
9 of 11
काजल रघवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
काजल रघवानी
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। काजल अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। अभिनेत्री काजल की पहली भोजपुरी डेब्यू फिल्म 'सुगना' है। इस फिल्म में काजल रघवानी आदित्य ओझा के साथ लीड रोल में नजर आई थीं।
10 of 11
काजल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
काजल यादव
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल यादव अपने फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं। काजल यादव ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, वहीं काजल ने कई भोजपुरी स्टार्स के साथ भी काम किया है। काजल यादव अपनी कातिल अदाओं के लिए भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं।
एथनिक में हुस्न के जलवे बिखेरतीं हैं आम्रपाली दुबे
- फोटो : amrapali dubey instagram
आम्रपालीदुबे
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे ने अपने करिअर की शुरुआत 2014 में की थी। आम्रपाली की पहली भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' है। इस फिल्म में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव, निराहुआ लीड रोल में थे। आम्रपाली ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता, वहीं आज आम्रपाली दुबे का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट में शामिल है।