फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Opening South Movies: साउथ की इन फिल्मों ने पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई, जानें कौन से नंबर पर है 'हिट3'?

Sat, 03 May 2025 04:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

South Indian Film Big Opening:साल 2025 में रिलीज हुई साउथ की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में हम आज इन फिल्मों के बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
हिट 3 - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की फिल्में 'हिट द थर्ड केस' और 'रेट्रो' दोनों सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हो गईं। दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। नानी की फिल्म 'हिट द थर्ड केस' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं सूर्या की 'रेट्रो' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन सी साउथ की फिल्में हैं जिन्होंने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ज्यादा कमाई की।
विज्ञापन

2 of 6
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है 'गेम चेंजर' का। राम चरण की फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 186 करोड़ रुपये है।
Raja Harishchandra: भारत की पहली फिल्म बनाने में आईं थीं ये चुनौतियां, निर्देशक की पत्नी ने बेचे थे गहने
 
विज्ञापन

3 of 6
गुड बैड अग्ली पोस्टर - फोटो : एक्स
गुड बैड अग्ली
इसके बाद दूसरे नंबर आती है अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली'। फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म साल 2025 में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ की फिल्मों में से एक है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 29 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का खबर लिखे जाने तक टोटल कलेक्शन 153 करोड़ रुपये हो चुका है।

4 of 6
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
विदामुयार्ची
इसके बाद नंबर आता है विदामुयार्ची का। यह फिल्म 6 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म में अजित कुमार, अर्जुन और तृषा कृष्णन हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 136 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Waves 2025: मंच से आमिर ने जताई खुशी, बोले- पहली बार किसी सरकार ने भारत को मनोरंजन में अगुआ बनाने की ठानी
 
विज्ञापन

5 of 6
संक्रांतिकी वस्थूनम - फोटो : एक्स: @SVC_official
संक्रांतिकी वस्थूनम
यह फिल्म 14 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म में वेंकटेश, ऐश्वर्या राजेश और मीनाक्षी चौधरी हैं। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म का अब तक का कलेक्शन 256.54 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एमपुरान - फोटो : इंस्टाग्राम @therealprithvi
एल 2 एमपुरान
एल 2 एमपुरान 27 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 263.7 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म के निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म मलयालम सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें