फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Famous Bollywood Dialogues: बॉलीवुड फिल्मों के 15 चर्चित डॉयलॉग, परदे से निकल आम लोगों की जिंदगी में रच-बस गए

Tue, 22 Oct 2024 08:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
हिट हैं ये फिल्मी डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
कहा जाता है कि सिनेमा समाज का दर्पण होता है। समाज की झलक सिनेमा में नजर आती है। वहीं, सिनेमा में दिखाई गई चीजें दर्शकों के बीच पहुंच जाती हैं। खासकर फिल्मों के संवाद तो दर्शकों का दिल छू लेते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ संवादों के बारे में बता रहे हैं, जो फिल्मों से निकलकर आम लोगों की जिंदगी में रच-बस से गए हैं। परिस्थितियों के हिसाब से लोग इन डायलॉग का खूब इस्तेमाल करते हैं। चलिए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 13
आनंद - फोटो : अमर उजाला
'बाबूमोशाय, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं'
फिल्म: 'आनंद'
यार दोस्त और करीबी बैठे हों और जब भी जिंदगी पर बात हो रही हो तो किसी ने किसी के मुंह से आनंद फिल्म का ये डायलॉग निकल ही जाता है।
विज्ञापन

3 of 13
मिस्टर इंडिया - फोटो : अमर उजाला
'मोगैम्बो खुश हुआ' 
फिल्म: मिस्टर इंडिया
फिल्म मिस्टर इंडिया का ये डायलॉग तब तो जरूर निकल पड़ता है, जब कोई पसंदीदा चीज मिली हो या कोई ऐसी खबर, जिससे खुशी का ठिकाना न रहा हो। 

4 of 13
अमर प्रेम - फोटो : अमर उजाला
'पुष्पा, आई हेट टीयर्स'
फिल्म: ' अमर प्रेम' 
किसी रोते हुए को चुप भी कराना हो और हंसाना भी हो तब अमर प्रेम फिल्म का ये डायलॉग ही याद आता है।
विज्ञापन

5 of 13
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला
'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी'
फिल्म: 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' 
कोई आपसे इजाजत मांग रहा हो और आप विरोध कर रहे हों। मान-मनुहार के बाद जब आप मानते हैं तो शायद यह डायलॉग बोलते हुए ही किसी को खुश करते होंगे। नहीं?
विज्ञापन

6 of 13
दामिनी - फोटो : अमर उजाला
'तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख...'
फिल्म: 'दामिनी'
हाय! इंतजार जब बढ़ता ही जाए तब दामिनी फिल्म का ये डायलॉग सनी देओल वाली स्टाइल में बोल देने से तकलीफ थोड़ी कम होती है।
विज्ञापन

7 of 13
दंगल - फोटो : अमर उजाला
'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के...'
फिल्म: 'दंगल'

हां भई! बिल्कुल... महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए ये इकलौता डायलॉग ही काफी है।

8 of 13
पुष्पा - फोटो : अमर उजाला
'मैं झुकेगा नहीं साला...'
फिल्म: 'पुष्पा'

अड़ियल स्वभाव के लोगों का तो मानो ये डायलॉग ही अब घोषणापत्र बन चुका है।

9 of 13
हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला
'उठा ले रे बाबा'
फिल्म: 'हेरा फेरी'

कभी कोई गलती होती है तो मुंह से निकल जाता है न ये डायलॉग?

10 of 13
दीवार - फोटो : अमर उजाला
'मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता'
और
'मेरे पास मां है'
फिल्म: 'दीवार'
मां के प्रति प्यार जताना हो या फिर अपने स्वाभिमान की बात हो, दीवार फिल्म के ये डायलॉग हमेशा ही काम के रहे हैं।

11 of 13
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' - फोटो : अमर उजाला
'बाप का, दादा का, भाई का, सबका बदला लेगा रे, तेरा फैजल'
फिल्म: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'

जब बदला लेने की बारी आए और ये डायलॉग जुबान पर न आए। संभव ही नहीं!

12 of 13
मोहब्बतें - फोटो : अमर उजाला
'परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन'
फिल्म: 'मोहब्बतें'

जब अपने उसूलों पर चलने की बात हो तो यह डायलॉग जुबान पर आ ही जाता है
विज्ञापन

13 of 13
'बाजीराव मस्तानी' - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कुछ ये डायलॉग भी काफी चर्चित हैं

'क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा, आंखें निकाल के गोटियां खेलता हूं मैं', फिल्म: 'अंदाज अपना अपना'

'आप हम से हमारी जिंदगी मांग लेते, हम आप को खुशी दे देते, पर आपने तो हमारा गुरूर छीन लिया', फिल्म: 'बाजीराव मस्तानी'

'दोस्ती का एक उसूल है मैडम- नो सॉरी, नो थैंक्यू', फिल्म: 'मैंने प्यार किया'

'पिक्चर, अभी बाकी है मेरे दोस्त', फिल्म: 'ओम शांति ओम'

'हर टीम में बस एक ही गुंडा हो सकता है और इस टीम का गुंडा मैं हूं', फिल्म: चक दे! इंडिया


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें