पवन कल्याण
- फोटो : ANI
आज, 24 सितंबर को विजयवाड़ा में मीडिया से बातचीत करते हुए पवन कल्याण ने कार्ति की टिप्पणी पर अपनी नाराजगी जाहिर की। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने लड्डू पर कार्ति की टिप्पणियों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और कहा, 'कल, एक फिल्म कार्यक्रम में उन्होंने तिरुमाला लड्डू का मजाक उड़ाया। यह मेरी उनसे अपील है। तिरुमाला लड्डू के बारे में बोलने से पहले आपको 100 बार सोचना चाहिए। यह कोई मजाकिया विषय नहीं है। मैं अभिनेता के तौर पर आपका सम्मान करता हूं, लेकिन आपको सनातन धर्म के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां बंद करनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि अगर फिल्म उद्योग के लोग इस मामले पर चर्चा करना चाहते हैं तो उन्हें या तो इसका समर्थन करना चाहिए या फिर इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। पवन ने लोगों से इस मामले पर सार्वजनिक मंचों पर टिप्पणी करने से बचने का आग्रह किया और कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है। कार्ति की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन ने कहा, 'ऐसा कहने की कभी हिम्मत मत करना।'