फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thursday Box Office Collection: बोरिया-बिस्तर समेटने की तैयारी में हॉलीवुड के लंगूर, 'श्रीकांत' का भी बुरा हाल

Fri, 24 May 2024 11:13 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों सिनेमाघरों में अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' लगी हुई है। इन दोनों ही फिल्मों की हालत खस्ता चल रही है। किसी भी नहीं फिल्म के आने से इन फिल्मों का टाटा बाय हो जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स और श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस की हालात इन दिनों बहुत बुरी चल रही है। इसका उदाहरण है कि बॉक्स ऑफिस पर कोई भी फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर रही है। इन दिनों सिनेमाघरों में अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' लगी हुई है। इन दोनों ही फिल्मों की हालत खस्ता चल रही है। किसी भी नहीं फिल्म के आने से इन फिल्मों का टाटा बाय हो जाएगा। आज सिनेमाघरों में मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' ने दस्तक दी है। अब यही फिल्म बॉक्स ऑफिस की नैया पार लगा सकती है। चलिए जानते हैं गुरुवार को इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा... 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अभिनेता राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। मगर ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के हिट होने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है। दो हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बुरा हाल हो गया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 17.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में राजकुमार ने श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। 

Abhishek Nigam Interview: बड़ी-बड़ी जगहों पर पक्षपात भी देखने को मिलता है, टीवी में ऐसा कुछ भी नहीं है
विज्ञापन

3 of 5
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
कमाई के मामले में ये फिल्म शुरुआत से ही धीमी चाल चल रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 14वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 31.45 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, अब 'भैया जी' के आने से इस फिल्म पर बुरा असर पड़ सकता है। 

4 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म के आते ही बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड के लंगूरों मे कब्जा कर लिया था। मगर अब इस फिल्म की रफ्तार वक्त के साथ धीमी होती चली जा रही है। फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट के रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’  - फोटो : ट्वेटिंएथ सेंचुरी स्टूडियोज
फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' की कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार यानी कि 14वें दिन 26 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 26 लाख रुपये हो गई है।


Janhvi Kapoor : क्या ब्वॉयफ्रेंड का फोन चेक करती हैं जान्हवी? तेजी से वायरल हो रहा अभिनेत्री का जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें