फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण पर आधारित वो लोकप्रिय धारावाहिक, जिन्होंने मोहा दर्शकों का मन

Mon, 26 Aug 2024 08:17 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
श्री कृष्ण के किरदार में नजर आए अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
आगामी सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। इस दिन पूरे देश में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव काफी धूम धाम से मनाया जाता है। श्रीकृष्ण का संबंध हमारे देश के आत्मीयता से है। यही कारण है कि समय-समय पर हर बार लगातार नए अंदाज में हम श्रीकृष्ण रूबरू होते रहे, फिर चाहें टीवी पर आने वाली महाभारत हो या एनिमेशन में दिखाए जाने वाले बाल गोपाल। इस खास अवसर पर आज हम बात करेंगे श्री कृष्ण पर आधारित उन धारावाहिकों को, जो दर्शकों के दिल और दिमाग में रच बस गए। 
विज्ञापन

2 of 8
नीतीश भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम
'महाभारत'
इस कड़ी में सबसे पहले जिक्र करेंगे दूरदर्शन पर आने वाले धारावाहिक महाभारत का। बी आर चोपड़ा के द्वारा बनाई गई इस धारावाहिक को आज भी लोग बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। इस धारावाहिक में कौरवों और पांडवों के बीच हुए महाभारत के युद्ध को दिखाया गया था। 2 अक्टूबर 1988 से यह धारावाहिक प्रसारित होना शुरू हुआ था, जिसके कुल 94 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। इस धारावाहिक में नीतीश भारद्वाज ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। 
विज्ञापन

3 of 8
'श्री कृष्ण' - फोटो : सोशल मीडिया
'श्री कृष्ण'
श्री कृष्ण पर आधारित एक और सदाबहार धारावाहिक है रामानंद सागर की 'श्री कृष्ण'। इस धारावाहिक को उन्होंने भागवत पुराण के आधार पर बनाया था। इस शो में भगवान श्री कृष्ण की सभी लीलाओं को बहुत बारीकी से दिखाया गया था। 18 जुलाई 1993 से प्रसारित हुए इस धारावाहिक में कुल 221 एपिसोड दिखाए गए थे। इस धारावाहिक में सर्वदमन डी बनर्जी ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में स्वपनिल जोशी ने किशोरावस्था के श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। 

'जय श्री कृष्णा'

4 of 8
'जय श्री कृष्णा' - फोटो : सोशल मीडिया
'जय श्री कृष्णा'
यह धारावाहिक 21 जुलाई 2008 से प्रसारित शुरू हुआ था। इस सीरियल में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को दिखाया गया था, जिसमें नटखट कृष्ण और उनकी मां यशोदा साथ उनकी बाल लीला को दिखाया गया था। यह धारावाहिक दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। इसके कुल 285 एपिसोड प्रसारित हुए थे। इस धारावाहिक में श्री कृष्ण के बाल लीलाओं को बहुत खूबसूरती के साथ टीवी पर पेश किया गया था, जिसमें धृति भाटिया ने भगवान श्री कृष्ण के बाल किरदार को बेहद मासूमियत से निभाया था। 
 
विज्ञापन

5 of 8
'द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण' - फोटो : सोशल मीडिया
'द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण'
यह धारावाहिक 4 जुलाई 2011 से प्रसारित हुआ था। इस धारावाहिक में में द्वारका के राजा बनने के बाद की भगवान कृष्ण की कहानी को दिखाया गया है। इस धारावाहिक में विशाल करवाल ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था।

 
विज्ञापन

6 of 8
सौरभ राज जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
'महाभारत'
महाभारत पर आधारित ये एक और धारावाहिक है, जिसमें नए सिरे से महाभारत की कहानी दिखाई गई थी। इस धारावाहिक को 16  सितंबर 2013 से प्रसारित किया गया था। इस धारावाहिक मे कुल 267 एपिसोड प्रसारित हुए थे। इसमें सौरभ राज जैन ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। वह इस किरदार से काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए। उन्हें इस किरदार में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। 
विज्ञापन

7 of 8
'कृष्ण कन्हैया' - फोटो : वीडियो ग्रैब
'कृष्ण कन्हैया'
कृष्ण कन्हैया की कहानी काल्पनिक थी, जिसमें श्री कृष्ण को वर्तमान के समय में लोगों को गीता का ज्ञान समझाते हुए दिखाया गया था। यह धारावाहिक 29 जून 2015 से प्रसारित हुआ था। इस धारावाहिक को हंसाने और सीख देने के उद्देश्य से बनाया गया था। इस धारावाहिक में में सिद्धार्थ अरोड़ा ने भगवान कृष्ण के किरदार में नजर आए थे। 
Asha Sharma Dies: दिग्गज अभिनेत्री आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में हुआ निधन, मौत की वजह है अज्ञात
विज्ञापन

8 of 8
सुमेध मुद्गलकर - फोटो : इंस्टाग्राम
'राधा कृष्ण'
इस धारावाहिक में श्री कृष्ण और राधा जी की कहानी पर ध्यान केंद्रित किया गया था। धारावाहिक को 1 अक्तूबर 2018 से प्रसारित किया गया था, जिसके कुल 1145 एपिसोड प्रसारित हुए थे। इस धारावाहिक में सुमेध मुद्गलकर ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। 
Kanguva: रजनीकांत की वेट्टैयन से नहीं टकराएगी 'कंगुवा'? सूर्या की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें