फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OG VS Jolly LLB 3: वीकएंड पर भी नहीं बढ़ा ‘ओजी’ का कलेक्शन, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने दिखाया दम; जानें रविवार की कमाई

Sun, 05 Oct 2025 10:13 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OG VS Jolly LLB 3 Box Office Collection: पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि अब वह फीकी पड़ती नजर आ रही है। इसके अलावा 'जॉली एलएलबी 3' अभी भी ठीक-ठाक कमाई करती दिख रही है। जानें कैसा रहा रविवार का कलेक्शन।

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

आज रविवार यानी कि वीएकंड पर भी पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया। वहीं अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने अच्छी कमाई की। जानिए वीकएंड पर कैसा रहा दोनों फिल्मों का प्रदर्शन।

विज्ञापन

2 of 5
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स

दे कॉल हिम ओजी
साउथ अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' इस समय दर्शकों को सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। फिल्म ने आज रविवार को ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 4.07 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं फिल्म ने शनिवार को 4.6 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि 'ओजी' ने ओपनिंग डे पर 63.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी।

विज्ञापन

3 of 5
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या रही फिल्म की कुल कमाई?
'दे कॉल हिम ओजी' फिल्म ने अभी तक 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 182.82 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात की जाए, तो इसमें बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में हैं। फिल्म में पवन कल्याण और इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में प्रियंका अरुल मोहन, श्रिया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास ने अहम रोल में हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Who Is Malti Chahar: कौन हैं दीपक चाहर की बहन मालती? सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में हुई है जिनकी एंट्री

4 of 5
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने आज रविवार यानी 17वें दिन अभी तक 2.09 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं फिल्म ने शनिवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'जॉली एलएलबी 3' में अरशद और अक्षय कुमार - फोटो : एक्स (ट्विटर)
17 दिनों का कुल कलेक्शन
जॉली एलएलबी 3 की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक 17 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 108.07 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा  सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें