Malti Chahar In Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में मालती चाहर की एंट्री हो गई है। सलमान खान के शो में वे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर पहुंची हैं। मालती, क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं। वे क्या करती हैं और कौन हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में...
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। अब इस शो में एक और सदस्य जुड़ गया है। मालती चाहर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शो में शामिल हुई हैं। उनकी एंट्री की चर्चा काफी दिनों से थी, मगर अब वे फाइनली शो का हिस्सा बन गई हैं। मालती, क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं। वे अभिनेत्री, लेखिका और निर्देशक हैं।
विज्ञापन
2 of 6
मालती चाहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @maltichahar
खबरों में हैं मालती
मालती चाहर को लेकर उनके बिग बॉस 19 शो में एंट्री से पहले से ही काफी चर्चा चल रही थी। फैंस उनकी जिंदगी और करियर के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। अब जब वे बिग बॉस के 19वें सीजन का हिस्सा बन चुकी हैं और घर में कदम रख दिए हैं, तो जानिए उनके बारे में कुछ अहम बातें। लोग उन्हें दीपक चाहर की बहन के रूप में जान रहे हैं, मगर मालती की अपनी पहचान है।
विज्ञापन
3 of 6
मालती चाहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @maltichahar
परिवार का खेल से है नाता
मालती न केवल एक अभिनेत्री हैं, बल्कि एक मॉडल, कंटेंट क्रिएटर और फिल्म निर्माता भी हैं। वह भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं। उनके परिवार का क्रिकेट से भी गहरा नाता है। उनके चचेरे भाई राहुल चाहर भी भारत के लिए खेलते हैं। मालती का जन्म 15 नवंबर, 1990 को आगरा, उत्तर प्रदेश में हुआ था और वह एक खेल-प्रेमी परिवार में पली-बढ़ीं।
सौंदर्य प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
मालती को पहली बार पहचान तब मिली जब उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मालती फेमिना मिस इंडिया 2014 की फाइनलिस्ट थीं और उन्होंने फेमिना मिस इंडिया दिल्ली 2014 में मिस फोटोजेनिक का खिताब भी जीता। इसने मनोरंजन उद्योग में उनके करियर के लिए दरवाजे खोल दिए।
विज्ञापन
5 of 6
मालती चाहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @maltichahar
इन फिल्मों में किया काम
बाद में मालती ने अभिनय की ओर रुख किया और 2018 में अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म 'जीनियस' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। साल 2022 में, उन्होंने अरविंद पांडे द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा 'इश्क पश्मीना' में अभिनय किया। अभिनय के अलावा, मालती ने फिल्म निर्माण में भी रुचि दिखाई है। उन्होंने लघु फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया है।
सोशल मीडिया पर अच्छी फॉलोइंग
मालती चाहर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। यहां वह अक्सर अपने पेशेवर जीवन और निजी पलों के बारे में पोस्ट करती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 19 में वे दर्शकों का मनोरंजन किस तरह कर पाती हैं और शो में अपनी जगह कैसी बनाती हैं।