फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV: टीवी के इन अभिनेताओं को मिल चुका है टॉक्सिक बॉयफ्रेंड का टैग, गर्ल फ्रेंड पर जुल्म करने का लगा आरोप

Tue, 07 Nov 2023 04:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों और ओटीटी के इस दौर में छोटे पर्दे का भी अपना अलग अस्तित्व है। टीवी जगत के सितारों के प्रति फैंस की दीवानगी भी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। यहां तक कि पॉपुलैरिटी में ये टीवी स्टार्स बॉलीवुड सेलेब्स को कड़ी टक्कर देते हैं। ऐसे में शो करने के दौरान ये टीवी सितारे एक दूसरे पर ही अपना दिल हार बैठते हैं। इनकी निजी जिंदगी के किस्से भी फैंस खूब चटकारे लेकर सुनते हैं और कपल के रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय देते हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको उन टीवी अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दर्शकों ने टॉक्सिक बॉयफ्रेंड होने का टैग दिया हुआ है। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक कुमार
बिग बॉस 17 में अपने गेम और अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करने वाले अभिषेक कुमार को भी दर्शकों ने टॉक्सिक बॉयफ्रेंड का टैग दिया हुआ है। दरअसल, अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय के एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके हैं और शो में उनका बर्ताव भी कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में फैंस ने उन्हें ये टैग दिया हुआ है।
 

Bollywood Stars: फ्लॉप फिल्म के साथ हुई थी इन सितारों की बोहनी, आज इंडस्ट्री के नामी सितारों में हैं शुमार

विज्ञापन

3 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा
टीवी में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता करण कुंद्रा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। करण अपने पिछले कई रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे हैं। इस समय अभिनेता तेजस्वी प्रकाश के साथ रिलेशनशिप फेज एंजॉय कर रहे हैं। अभिनेता को भी दर्शक टॉक्सिक बॉयफ्रेंड का टैग दे चुके हैं। करण को यह उनके पास्ट रिलेशनशिप को देखते हुए टैग दिया हुआ है।
 

Supriya Pathak: सोशल मीडिया से क्यों दूर रहती हैं हंसा? अभिनेत्री ने खुद बताई वजह


 

4 of 5
कुशाल टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
कुशाल टंडन
टीवी एक्टर कुशाल टंडन 5 सालों के बाद छोटे पर्दे पर वापसी की है। ‘बिग बॉस 7’ में कुशाल टंडन और गौहर खान के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली थीं।  दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में भी रहें और उन्हें टिनसेल टाउन का बेस्ट कपल भी कहा जाता था। अभिनेता का गौहर खान के साथ पिछले रिश्ते को देखते हुए उन्हें टॉक्सिक बॉयफ्रेंड का टैग दिया हुआ है।

Kangana Ranaut: कंगना रणौत के काम की मुरीद हईं तेजस अभिनेत्री अंशुल चौहान, बोलीं- वह सेट पर काफी अनुशासित थीं

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अविनाश सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया
अविनाश सचदेव
अविनाश सचदेव बिग बॉस OTT 2 में दिखाई दिए हैं। बिग बॉस के घर में उनके और फलक नाज के अफेयर की काफी चर्चा हुई थी। अविनाश सचदेव पहले कई एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं। यहां तक कि वे शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं. हालांकि उन्होंने शादी के महज दो साल बाद ही तलाक ले लिया था। इसे देखते हुए दर्शकों ने अभिनेता को टॉक्सिक बॉयफ्रेंड का टैग दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें