फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star Kids: अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं ये स्टारकिड्स, लिस्ट में श्वेता की लाडली भी शामिल

Sun, 23 Jun 2024 03:11 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टारकिड्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज की बेटियां अब बड़ी हो गई हैं और वे अपने माता-पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने की कोशिश में लगी हुई हैं। वहीं कुछ स्टार किड्स अभी बॉलीवुड में काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी का एहसास सबको है। ऐसे में दर्शकों को इन स्टार किड्स के काम के अलावा उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानने की काफी उत्सुकता रहती हैं। आइए आज आपको बॉलीवुड के स्टार किड्स के बारे में बताते हैं जिनके अफेयर के किस्से आए दिन सुनने को मिलते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि वे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं। कई मौकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। वहीं अगर पलक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। हालांकि अभी इस बात को लेकर किसी ने भी आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे के साथ दिखाई देते हैं। जान्हवी के पिता बोनी कपूर भी दोनों की दोस्ती के बारे में बयान दे चुके हैं। 

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। वहीं पिछले दिनों खबर आई थी कि उनके और आदित्य रॉय कपूर के बीच ब्रेकअप हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीसा देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के सुपर स्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वे अक्सर अपने स्टाइल और लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे इस समय लंदन के एक इंडियन बिजनेसमैन वेदांत महाजन को डेट कर रही हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक किसी ने कोई बयान नहीं दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें