फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maddock Movies: मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स में दिखेगा खौफ-दहशत का मंजर, 'भेड़िया 2' पर टिकीं सबकी नजरें

Sun, 25 Aug 2024 11:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'स्त्री 2' की आपार सफलता के बाद प्रशंसकों को मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 'स्त्री 2' मैडॉक की पांचवीं फिल्म है। अब जल्द ही इसकी एक और फिल्म 'भेड़िया 2' रिलीज होने वाली है। वहीं 'स्त्री 3' को लेकर भी प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मैडॉक फिल्म्स - फोटो : इंस्टाग्राम
'स्त्री 2' की आपार सफलता के बाद प्रशंसकों को मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 'स्त्री 2' मैडॉक की पांचवीं फिल्म है। अब जल्द ही इसकी एक और फिल्म 'भेड़िया 2' रिलीज होने वाली है। वहीं 'स्त्री 3' को लेकर भी प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'स्त्री'- 'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'स्त्री' की। इस फिल्म में 'ओ स्त्री कल आना' को लेकर कहानी की शुरुआत होती है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को प्रशंसकों का काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला था। अब इसके बाद इसका दूसरा भाग 'स्त्री 2' 14 अगस्त 2024 को रिलीज हुआ है। फिल्म अभी भी सिनामागरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। इस बार फिल्म में 'सरकटे का आतंक' दिखाया गया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'स्त्री 3' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
अब बात करें 'स्त्री 3' की। तो इस फिल्म में वैम्पायर एंगल नजर आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में वैम्पायर का रोल आयुष्मान खुराना निभाएंगे और उनके साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी।
 

4 of 5
'भेड़िया 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
साल 2022 में रिलीज हुई निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म 'भेड़िया' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब इस फिल्म का दूसरा भाग 'भेड़िया 2' को लेकर प्रशंसकों में बेहद उत्साह है। इस फिल्म में वरुण धवन एक बार फिर से खूंखार जानवर बनकर लौटेंगे। हालांकि, फिल्म की शूिटंग अभीतक शुरू नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'मुंजा' - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
अब बात करें 7 जून 2024 को रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' की। इस फिल्म ने भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका सीक्वल जल्द ही आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मुंजा 2' में मैडॉक के आगे की फिल्म की झलक देखने को मिल सकती है, जैसे कि 'मुंजा' में देखने को मिली थी।
Deepika Padukone: 'सिंघम अगेन' में शक्ति शेट्टी, 'ब्रह्मास्त्र 2' में अमृता के किरदार में लौटेंगीं दीपिका

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें