फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress as Politician: इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में निभाया सियासी किरदार, दर्शकों को भी पसंद आया अनोखा रूप

Thu, 06 Jun 2024 12:14 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में कई तरह की फिल्में बनती रहती है। बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेत्रियों ने काफी दमदार रोल निभाए हैं, लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जिनमें अभिनेत्रियों ने राजनेताओं का दमदार किरदार निभाया है, तो कुछ फिल्में आने वाली हैं। इस सूची में कंगना रणौत से लेकर रवीना टंडन, जूही चावला और ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेत्रियों ने फिल्मों में निभाया पॉलिटिकल रोल - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में कई तरह की फिल्में बनती रहती है। बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेत्रियों ने काफी दमदार रोल निभाए हैं, लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जिनमें अभिनेत्रियों ने राजनेताओं का दमदार किरदार निभाया है, तो कुछ फिल्में अभी आने वाली हैं। इस सूची में कंगना रणौत से लेकर रवीना टंडन, जूही चावला और ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना रणौत ने फिल्म 'इमरजेंसी' में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। अब कंगना खुद भी राजनीति के मैदान में हैं, उन्होंने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा का चुनाव जीता है। फिल्म 'इमरजेंसी' का लुक खुद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उनकी यह फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
फिल्म 'राजनीति' में कैटरीना कैफ ने एक राजनीतिज्ञ का किरदार निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में कैटरीना का लुक सोनिया गांधी से प्रेरित था। इस फिल्म में कैटरीना के किरदार का नाम इंदू था। इस फिल्म में कैटरीना ने मध्य प्रदेश की सीएम का किरदार निभाया है।
 

4 of 6
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने फिल्म 'केजीएफ 2' में एक राजनीतिज्ञ का किरदार निभाया है। रवीना ने अपने दमदार रोल से सभी को चौंका दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में रवीना का किरदार इंदिरा गांधी से प्रेरित बताया गया। हालांकि अभी तक 'केजीएफ 3' के आने की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर फिल्म का तीसरा भाग आता है तो उसमें एक बार फिर से रवीना एक राजनेता के रूप में दिखाई दे सकती हैं, क्योंकि फिल्म के दूसरे पार्ट रवीना मौजूद थी और आखिर तक रहती हैं। उस हिसाब से आगे की कहानी अगर दूसरे भाग से बढ़ाई जाएगी तो फिल्म में रवीना का होना बनता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
जूही चावला - फोटो : इंस्टाग्राम@iamjuhichawla
फिल्म 'गुलाब गैंग' में जूही चावला ने एक राजनेता का किरदार निभाया था। इस फिल्म में जूही ने सुमित्रा देवी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में जूही के अनोखे किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम@therichachadha
ऋचा चड्ढा लगातार अपनी वेस सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके साथ ही ऋचा के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। ऋचा ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें से उन्होंने एक फिल्म में मुख्यमंत्री का किरदार भी निभाया है। ऋचा ने फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' में मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में ऋचा ने तारा रूपराम की भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें