फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywwod: लग्जरी गाड़ियों की शौकीन हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, शौक पूरा करने के लिए बहा देती हैं करोड़ों रुपये

Wed, 05 Jun 2024 07:33 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सितारे बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं, इसके पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां होती हैं
 
विज्ञापन
1 of 6
लग्जरी कारों की शौकीन हैं ये हसीनाएं - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारे बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। इन सितारों के शौक भी काफी महंगे महंगे होते हैं। इन सितारों की लग्जरी शौक इनके स्टाडम में चार चांद लगा देते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें महंगी और लग्जरी गाड़ियों का शौक है। इनमें कई अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। बी-टाउन की कई हसीनाएं हैं, जो लग्जरी गाड़ियों का शौक रखती हैं। इनके पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां हैं। इस लेख में जानते हैं इन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47
सुष्मिता सेन
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सुष्मिता बेहद ही लग्जरी लाइफ जीती है। अभिनेत्री को बेहद ही महंगी और लग्जरी कारों का काफी शौक है। बीते साल उन्होंने खुद को मर्सिडीज कार गिफ्ट भी की थी। उनकी इस कार की कीमत 1.92 करोड़ रुपये है। इसके अलावा भी उनके पास कई लग्जरी कार हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो यानी कि अभिनेत्री करीना कपूर खान का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। करीना बेहद ही लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके स्टाइल के लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। करीना के पास मर्सिडीज S600 कार है, जिसकी कीमत 2.54 करोड़ रुपये है। इसके अलावा भी उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं।

4 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को भी गाड़ियों का काफी शौक है। वैसे से श्रद्धा काफी सिंपल रहती हैं। मगर इस मामले में वह भी किसी से कम नहीं है। अभिनेत्री के पास लाल रंग की लेम्बोर्गिनी हुराकन टेक्निका कार है, जो उन्होंने खुद को गिफ्ट की थी। इसकी कीमत 4.8 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

5 of 6
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके फैशन और स्टाइल के लाखों दीवाने हैं। कैटरीना को भी महंगी-महंगी गाड़ियों का बेहद शौक है, जो उनकी लग्जरी लाइफ में चार चांद लगाती हैं। कैटरीना के पास करीब 4.38 करोड़ रुपये की लैंड रोवर रेंज रोवर वोग समेत कई लग्जरी कार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण 
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री अपने प्रेग्नेंसी पीरीयड को खूब एंजॉय कर रही हैं। दीपिका को भी महंगी और लग्जी कार का काफी शौक है। उनके पास करीब तीन करोड़ की मर्सिडीज मेबैक एस650 के साथ-साथ कई लग्जरी कार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें