The Sabarmati Report Day 3: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने वीकेंड पर अन्य दिनों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से कितने रुपये जोड़े।
विज्ञापन
1 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम:@balajimotionpictures
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ गोधरा कांड की दर्दनाक घटना पर आधारित है। फिल्म ने 15 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दिया और एक धीमी शुरुआत की। पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पसीने छोड़ दिए, लेकिन फिल्म में दर्शकों ने दूसरे और तीसरे दिन रुचि दिखाई, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ दिख रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया?
दूसरे दिन सिनेमाघरों की ओर बढ़े दर्शक
दूसरे दिन की कमाई ने संभवतः निर्माताओं को थोड़ी राहत जरूर पहुंचाई होगी। पहले दिन की तुलना में इसने दूसरे दिन दोगुनी कलेक्शन की। दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत की फिल्म ने 2.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया
4 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
वीकेंड पर मिली और राहत
रिलीज के बाद 17 नवंबर यानी पहले रविवार को दर्शक ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखने के लिए घरों से निकले। हालांकि, वीकेंड पर इसे और अच्छी कमाई करनी चाहिए थी, लेकिन फिर भी ओपनिंग डे को देखा जाए तो यह एक अच्छा वीकेंड फिल्म के लिए कहा जा सकता है। वहीं, सोमवार का कलेक्शन फिल्म की दशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। तीसरे दिन फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 2.88 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा अभी ज्यादा और कम हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की अब तक की कुल कमाई 6.23 करोड़ रुपये हो गई है।