फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Campus Beats Season 4 OTT Release Date: शांतनु माहेश्वरी की रोमांटिक वेब सीरीज यहां होगी रिलीज, देखें डिटेल्स

Sun, 17 Nov 2024 08:23 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Campus Beats Season 4 OTT Release Date: अभिनेता शांतनु माहेश्वरी की वेब सीरीज ‘कैंपस बीट्स’ का चौथा सीजन जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। आइए जानते हैं यह कब और कहां रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
1 of 5
कैंपस बीट्स - फोटो : यूट्यूब
अगर आप किसी रोमांटिक सीरीज की तलाश में हैं तो अगले हफ्ते शांतनु माहेश्वरी और श्रुति सिन्हा की सीरीज ‘कैंपस बीट्स’ रिलीज होने वाली है। इसके पहला सीजन 21 सितंबर, 2023 को रिलीज किया गया था। दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद ‘कैंपस बीट्स’ का सीजन 4 नवंबर में रिलीज होने वाला है। आइए जानते हैं इसे कब और कहां देख सकते हैं?

 
विज्ञापन

2 of 5
कैंपस बीट्स - फोटो : यूट्यूब
कब और कहां देखें सीरीज?
आगामी सीरीज़ का प्रीमियर 20 नवंबर, 2024 को होने वाला है। यह अमेजन एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध होगा। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसका ट्रेलर एक्स पर साझा करते हुए लिखा,  "डांस के साथ थोड़ा प्यार, और थोड़ी टक्कर...अभी भी बाकी है! ‘कैंपस बीट्स’ का नया सीजन 20 नवंबर को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में रिलीज हो रहा है।”  
विज्ञापन

3 of 5
कैंपस बीट्स - फोटो : यूट्यूब
‘कैंपस बीट्स’ की कहानी
इस सीरीज की कहानी की बात की जाए तो यह नेत्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की रहस्यमयी तरीके से मौत के बाद एक वेलफेयर प्रोग्राम के जरिए अकादमी में शामिल होती है और अपने पिता की मौत के पीछे के रहस्य की जांच करने का फैसला करती है। हालांकि, वह अकादमी में दो समूहों के बीच खुद को फंसा हुआ भी पाती है और इसके बाद कहानी एक मोड़ के साथ आगे बढ़ती है। 

 

4 of 5
कैंपस बीट्स - फोटो : यूट्यूब
सीजन 4 के कलाकार 
सीरीज के चौथे सीजन की बात की जाए तो इसके कलाकारों में ईशान मल्होत्रा के रूप में शांतनु माहेश्वरी, नेत्रा कुमारी के रूप में श्रुति सिन्हा, नील ओबेरॉय के रूप में सहज सिंह चहल, रिहाना ओबेरॉय के रूप में तन्वी गडकरी, सैम के रूप में धनश्री यादव, सुलेखा के रूप में तान्या भूषण, किरण के रूप में तेरिया मगर, रवजीत के रूप में गुलशन नैन आदि शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैंपस बीट्स - फोटो : यूट्यूब
शांतनु के लिए घर वापसी जैसा है सीजन 4
‘कैंपस बीट्स’ के मुख्य कलाकार अभिनेता शांतनु माहेश्वरी ने चौथे सीजन के साथ अपनी वापसी पर टिप्पणी की और कहा, "कैंपस बीट्स के सेट पर लौटना घर वापसी जैसा लगा। पिछले कुछ वर्षों में, मेरा किरदार ईशान मुझ पर हावी हो गया है, इसने मुझे जीवन के कुछ सबसे महत्वपूर्ण सबक सिखाए हैं और साथ ही मुझे ऐसे अविश्वसनीय लोगों से भी जोड़ा है जिन्हें मैं कभी नहीं जान पाता। मैं नए सीजन के लिए उत्साहित हूं।” शांतनु को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में अजय के युवा किरदार को निभाते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें