The Sabarmati Report Collection Day 9: विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल है। फिल्म टैक्स फ्री होने के बावजूद सिनेमाघरों तक दर्शकों को लाने में नाकामयाब दिख रही है। इस पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं इसने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 6
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम: @balajimotionpicture
आमतौर पर सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म में दर्शकों की विशेष रुचि रहती है। वह घटना से जुड़े रहस्यों और भावनाओं को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। हालांकि, गोधरा कांड की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म के साथ ऐसा नहीं हुआ। विक्रांत मैसी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटती दिख रही है। पहले सप्ताह में बड़ी मशक्कतों के बाद फिल्म डबल डिजिट में पहुंची है। आइए जानते हैं फिल्म ने नौवें दिन कितनी कमाई की?
विज्ञापन
2 of 6
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
शनिवार को कमाई में आया सुधार
‘द साबरमती रिपोर्ट’ को सिनेमाघरों में दस्तक दिए नौ दिन हो चुके हैं। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से निर्माताओं के लिए निराशा ही बटोरी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसने 9वें दिन टिकट खिड़की से अब तक दो करोड़ 75 लाख का कलेक्शन किया है। पिछले दिन के आंकड़े के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन के मुकाबले दोगुनी कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 15.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है। IFFI: इफ्फी में तेजा सज्जा ने की 'हनु-मान' पर खुलकर बात, अभिनेता ने की प्रशांत वर्मा की जमकर तारीफ
विज्ञापन
3 of 6
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
पहले हफ्ते का कलेक्शन
‘द साबरमती रिपोर्ट’ की शुरुआत ही बहुत धीमी रही। यह पहले हफ्ते में ही घुटनों के बल रेंगती नजर आई। बड़ी मुश्किलों के बाद फिल्म ने डबल डिजिट का आंकड़ा छुआ। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले सप्ताह में 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
4 of 6
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
टैक्स फ्री होने के बावजूद नहीं मिल रहे दर्शक
फिल्म के विषयवस्तु के चलते देश के प्रधानमंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री इसकी तारीफ कर चुके हैं। फिल्म को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। बावजूद इसके दर्शक इसे देखने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन
5 of 6
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
विक्रांत मैसी का नाम भी नहीं आया काम
‘12वीं फेल’ जैसी सफल फिल्म करने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक सराहनाएं मिल चुकी हैं। वह अच्छे अभिनेताओं में गिने जाते हैं। हालांकि, उनका नाम और जादू दोनों ही फिल्म में बेअसर साबित हो रहा है। विक्रांत के नाम पर भी दर्शकों ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है।