फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Sabarmati Report Collection Day 10: विक्रांत मैसी की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, रविवार का उठाया फायदा

Sun, 24 Nov 2024 09:14 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Sabarmati Report Collection Day 10: विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में दसवें दिन मामूली सुधार देखा गया। हालांकि, फिल्म की हालत अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी नहीं है। आइए जानते हैं क्या रहा इसका अब तक का कलेक्शन?
 
विज्ञापन
1 of 5
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम: @balajimotionpicture
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को रिलीज हुए आज दस दिन हो गए हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल करती हुई नहीं दिख रही है। एक करोड़ 25 लाख की मामूली कमाई से शुरुआत करने वाली फिल्म ने बड़ी मुश्किल से डबल डिजिट का छुआ। विक्रांत मैसी का नाम और गोधरा कांड जैसा संवेदनशील मुद्दा भी फिल्म को पार नहीं लगा पाया। हालांकि, फिल्म की कमाई में दसवें दिन मामूली सुधार देखने को मिला है। बावजूद इसके विक्रांत की फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं इसके कलेक्शन के बारे में…

 
विज्ञापन

2 of 5
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम:@balajimotionpictures
रविवार को आया उछाल
‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस से निर्माताओं के लिए निराशा ही बटोरी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसने दसवें दिन बॉक्स ऑफिस से अब तक दो करोड़ 48 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को छोड़ दिया जाए तो पिछले कई दिनों के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection: भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, चौथे रविवार को किया धमाकेदार कलेक्शन

 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
पहले सप्ताह ही छूटे पसीने
‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत की। यह पहले हफ्ते में ही घुटनों के बल रेंगती नजर आई। बड़ी मुश्किलों के बाद फिल्म ने डबल डिजिट का आंकड़ा छुआ। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले सप्ताह में 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

 

4 of 5
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
इन राज्यों में हो चुकी है टैक्स फ्री
फिल्म के गंभीर और संवेदनशील कंटेंट के चलते देश के प्रधानमंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री इसकी तारीफ कर चुके हैं। फिल्म को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। हालांकि, कर मुक्त होने का फायदा भी फिल्म नहीं उठा पा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
कितना है फिल्म का बजट?
अपने अभिनय के लिए सराहना पा चुके अभिनेता विक्रांत मैसी का नाम भी फिल्म की कमाई नहीं करा पा रहा है। आमतौर पर सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों में लोग रुचि दिखाते हैं, लेकिन ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के साथ ऐसा नहीं है। 50 करोड़ के आस-पास के बजट में बनी फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है। 10वें दिन तक फिल्म ने कुल 17.98 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से जोड़े हैं।
सिनेमाघरों को अलविदा कहने की तैयारी में कंगुवा, जानें 11वें दिन की कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें