The Sabarmati Report Day 4: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ मंडे टेस्ट में फेल नजर आ रही है। वीकेंड पर सुधार के बाद फिल्म का कलेक्शन धड़ाम से नीचे आ गया। आइए जानते हैं ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने चौथे दिन कैसा प्रदर्शन किया?
‘द साबरमती रिपोर्ट’ को भले ही बड़े-बड़े राजनेताओं से प्रशंसा मिल रही हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन काफी खराब है। ओपनिंग डे पर एक खराब शुरुआत के बाद शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा था, लेकिन सोमवार को इसका कलेक्शन तेजी के साथ नीचे आ गया। 15 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म का आज चौथा दिन है। आइए जानते हैं आज विक्रांत मैसी की फिल्म ने कितने का कारोबार किया?
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम:@balajimotionpictures
दूसरे दिन जगी आस
पहले दिन के लचर प्रदर्शन के बाद फिल्म ने दूसरे दिन थोड़ा आस जगाई। बॉक्स ऑफिस पर इसके कारोबार में थोड़ा सुधार दिखा। इसने निर्माताओं को थोड़ी राहत दी। पहले दिन की तुलना में फिल्म ने दूसरे दिन दोगुना कलेक्शन किया। दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत की फिल्म ने 2.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
4 of 5
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
वीकेंड का मिला लाभ
रिलीज के बाद पहले रविवार को दर्शक ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखने के लिए उत्सुक दिखे। हालांकि, वीकेंड पर इसे और अच्छी कमाई करनी चाहिए थी, लेकिन फिर भी ओपनिंग डे को देखा जाए तो यह एक अच्छा वीकेंड फिल्म के लिए कहा जा सकता है। तीसरे दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
चौथे दिन धड़ाम हुई फिल्म
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ मंडे टेस्ट में फेल होती नजर आ रही है। इसकी कमाई तेजी के साथ सोमवार को गिरी। खराब शुरुआत के बाद फिल्म निर्माताओं के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है। चौथे दिन बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने अब तक 69 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं, अब तक ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने कुल 7.04 करोड़ का कारोबार किया है। Bigg Boss 18: कौन हैं वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी यामिनी मल्होत्रा? ‘बिग बॉस 18’ के घर में बढ़ाने आ रहीं पारा