फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: 'मिर्जापुर' से विक्रांत को मिला ऐसा सबक कि अब पढ़ते हैं पूरी स्क्रिप्ट, कहा- मुझे गलतफहमी हुई

Wed, 13 Nov 2024 11:13 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट्स' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिर्जापुर' में अपने किरदार बबलू पंडित को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वे इस बात से अनजान रहे कि उनका किरदार इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट्स' इस महीने रिलीज होने जा रही है। अभिनेता इस फिल्म के प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान वे अपनी जिंदगी व करियर के अन्य पहलुओं पर बात करते नजर आए। विक्रांत मैसी ने प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'मिर्जापुर' में बबलू पंडित की भूमिका निभाई। उनका किरदार काफी पसंद किया गया, लेकिन पहले ही सीजन में इसे विराम दे दिया गया। इस बात से दर्शक बेहद निराश हुए। उतनी ही निराशा खुद विक्रांत मैसी को भी हुई। हाल ही में उन्होंने इसे लेकर खुलासा किया है। 

विज्ञापन

स्क्रिप्ट मिलने के वक्त नहीं पता था सच
विक्रांत मैसी का कहना है कि जब उन्होंने यह सीरीज साइन की तो उन्हें नहीं मालूम था कि बबलू पंडित का किरदार खत्म होने वाला है। हालांकि, जब यह सच उनके सामने आया तो वे काफी निराश हुए। अभिनेता का कहना है कि सीरीज के लिए करार साइन करने से पहले उन्हें सीजन की पूरी स्क्रिप्ट नहीं मिली थी। फिर उन्हें बाद में पता चला था कि बबलू पंडित का किरदार मारा जाएगा। यह जानकर उन्हें अफसोस हुआ। विक्रांत ने फेय डिसूजा से बातचीत में यह कहा।
Yash Movie Toxic: कानूनी पचड़े में फंसी रॉकी भाई की 'टॉक्सिक', इस मामले में निर्माताओं पर एफआईआर दर्ज

सीरीज के बाद ली ये सीख
विक्रांत मैसी ने कहा, 'मेरे दिमाग में एक अलग ही योजना चल रही थी। लेकिन, जब पहले ही सीजन में मेरे किरदार को मार दिया गया तो बहुत निराशा हुई। ये मेरे लिए बहुत बड़ा सबक भी बना। मैंने इस सीरीज के बाद ये सीख ली कि अब कोई भी स्क्रिप्ट आखिरी शब्द तक पढ़ता हूं। जब तक ये न पता हो कि मुझे क्या करने के लिए कहा गया है, मैं कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करता'।
Bigg Boss 18: चाहत पांडे ने मारा विवियन डीसेना को डंडा, भड़के और बोले- बॉयफ्रेंड ना होने का फ्रस्टेशन....
विज्ञापन

फरहान, जोया की तारीफ में कही ये बात
विक्रांत ने आगे कहा कि 'मिर्जापुर' सीरीज के दौरान उन्हें गलतफहमी हुई, क्योंकि ये लंबा फॉर्मेट है और लेखन की प्रक्रिया शूटिंग के दौरान जारी रहती है। उन्होंने कहा कि शो के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट से उनका बेहतरीन तालमेल है। विक्रांत ने कहा, 'उन लोगों ने मुझे 'दिल धड़कने दो' में मौका दिया। जोय अख्तर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने मुझे उस समय लिया और साथ दिया जब कोई नहीं था'। बात करें फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट्स' की तो ये फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हो रही है।
Ameesha Patel: इस करोड़पति बिजनेसमैन के साथ कोजी हुईं सकीना, पोस्ट साझा कर कहा- डार्लिंग, डेटिंग की अफवाह तेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें