'द नाइट मैनेजर' की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर अनिल कपूर ने एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कुछ बीटीएस (बिहाइंड द सीन) तस्वीरें साझा करते हुए एक लंबा नोट लिखा है, जिसमें सीरीज को प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। यह सीरीज 16 फरवरी 2023 को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हुई थी, जिसमें अनिल कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए।