फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Mehta Boys: 'द मेहता बॉयज' शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल मे हुई प्रदर्शित, टीम के साथ बोमन ईरानी आए नजर

Sat, 21 Sep 2024 11:40 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द मेहता बॉयज - फोटो : एएनआई
बोमन ईरानी की फिल्म 'द मेहता बॉयज' हाल ही में शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। बतौर निर्देशक यह बोमन ईरानी की पहली फिल्म है। स्क्रीनिंग से पहले, टीम ने रेड कार्पेट पर तस्वीरें खिंचवाईं।

 
विज्ञापन

2 of 5
द मेहता बॉयज - फोटो : एएनआई
फिल्म के बारे में बात करते हुए बोमन ईरानी ने कहा, ‘यह फिल्म कई साल पहले शुरू हुई थी, दरअसल, सुजॉय घोष नाम के एक दोस्त, निर्माता और निर्देशक के साथ, जो मुझे एक फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। वह मेरे घर आएं जब मैं बुखार से पीड़ित था। उन्होंने मुझे आइडिया दिया। उनमे से एक था 'द मेहता बॉयज।' मैंने कहा कि मैं यह फिल्म करना चाहता हूं, क्योंकि मैं इसे निर्देशित करना चाहता हूं।’ 
दर्शकों का दिल जीतने में कितनी सफल रही 'कहां शुरू कहां खतम'?

 
विज्ञापन

3 of 5
बोमन ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @boman_irani
ईरानी ने आगे बताया, ‘उन्होंने कहा, 'आपके पास कहानी है और मैं हमेशा उनके इतने उदार होने के लिए उनका आभारी रहूंगा। मैंने अपने तरीके से कहानी लिखनी शुरू की और अपनी पत्नी  जेनोबिया को आधी रात को उठाकर फिल्म के सीन सुनाता और वह धीरे से कहती थी, यह बहुत अच्छा है। सुबह मैं वह पेज फाड़ देता था और मुझे महसूस होता था कि अभी बहुत सा काम किया जाना बाकी है। 

 

4 of 5
बोमन ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @boman_irani
अभिनेता ने आगे कहा, ‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हर कोई कहता है कि यह प्यार से की गई मेहनत है। मैं आपको बताता हूं कि इस फिल्म को बनाने में कितना समय लगा। इसे बनाने में लगभग 55 दिन लगे, क्योंकि मैं सच  में कभी भी अभिनेता या फिल्म निर्माता नहीं बनना चाहता था।’ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द मेहता बॉयज - फोटो : इंस्टाग्राम @boman_irani
बोमन ईरानी ने कहा, ‘मैं हमेशा अपनी मां को सिनेमा से मुझे जोड़ने के लिए धन्यवाद देता हूं। वह मुझे हर दिन सिनेमा देखने के लिए प्रोत्साहित करती थीं, मुझे थिएटर में धकेलती थीं, क्योंकि वह जानती थीं कि यह मेरे लिए है।’ बता दें कि यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
Baaghi 4: नवंबर में शुरू होगी 'बागी 4' की शूटिंग, निर्देशन की कमान संभालेंगे कन्नड़ इंडस्ट्री के ये दिग्गज!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें