विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' की एक्ट्रेस और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी के साथ बीते दिनों एक हादसा हो गया था। हैदराबाद में हुए एक्सीडेंट के बाद वह घायल हो गई थीं। हालांकि, अब उनकी तबीयत ठीक है और ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा तब हुआ जब वह वहां पर अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग कर रही थीं। वहीं, अब उनके पति और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर फैंस को न सिर्फ धन्यवाद कहा, बल्कि उनकी तबियत के बारे में जानकारी भी दी।