फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा की इस गुस्ताखी से खफा हैं सोनाली बेंद्रे, शो में खुलासा कर जताई नाराजगी

Fri, 31 Mar 2023 11:10 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली और कपिल - फोटो : social media

टीवी जगत का पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा’ शो दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता बटोर रहा है। इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स में भी कपिल शर्मा शो ने अपनी जगह बनाई है। यही कारण है कि दर्शक शो के आगामी एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शो के होस्ट कपिल शर्मा भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। अब इस शो का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शो में सोनाली  बेंद्रे गेस्ट के तौर पर दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : social media

हाल ही में, छोटे पर्दे का चर्चित शो ‘द कपिल शर्मा’ शो के मेकर्स ने आगामी एपिसोड का प्रोमो लॉन्च किया है। इस प्रोमो में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे शो में गेस्ट के तौर पर आई हैं। इस प्रोमो में नजर आ रहा है कि कपिल ने मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को नाराज कर दिया है। दरअसल शो में सोनाली बेंद्रे, टेरेंस लुईस, गीता कपूर और जय भानुशाली अपने आगामी डांस शो का प्रमोशन करने पहुंचे थे।

विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : social media

इन तीनों के आगमन ने शो में ही नहीं बल्कि ऑडियंस के दिलों में भी काफी उत्साह भर दिया था। शो के प्रोमो में सभी जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कपिल भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से उन्हें हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है, लेकिन इस दौरान सोनाली ने कपिल से अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। शो में सोनाली ने कहा, कपिल ने उन्हें कभी अपने शो में इंवाइट नहीं किया है। इसलिए वह कपिल से काफी अपसेट भी हैं। 

Mrunal Thakur: 'कम महसूस करने और मदद मांगने...', मृणाल ठाकुर ने डिप्रेशन में होने की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी

 

4 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : social media

कपिल ने सोनाली की बात को तुरंत संभालते हुए कहा कि अगर उन्हें पता होता कि उनके एक बार बुलाने पर ही सोनाली शो में आ जाएंगी तो वह बहुत पहले ही बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को शो में बुला लेते और आज उन्हें यह शिकायत नहीं करनी पड़ती। ऑडियंस भी कपिल के इस जवाब के बाद काफी उत्साहित हो गए और उनकी बातों पर हंसने लगे।

Parineeti Raghav: जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं राघव-परिणीति? हार्डी संधू ने भी दे दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कपिल शर्मा शो में सुमोना - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि शो का प्रोमो रिलीज होने के तुरंत बाद ही दर्शकों के बीच काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस प्रोमो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या कपिल भाई तुम क्या करते हो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कपिल से तो भारी मिस्टेक हो गया।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘शो बेहद दिलचस्प होने वाला है।’ बता दें कि आगामी एपिसोड में दर्शकों को भारती और कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें