भारत के राजनेता किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने एक्शन को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में, त्रिपुरा से भाजपा विधायक जादब लाल नाथ का पॉर्न देखते हुए वीडियो वायरल हुआ। खबर है कि जब विधानसभा सत्र चल रहा था तो यह नेता जी पीछे बैठकर पॉर्न देख रहे थे। इसी वक्त किसी ने पीछे से नेता जी का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इस मामले में एक्टर प्रकाश राज ने अपना रिएक्शन दिया है।